
मोतिहारी में बस पलटने से 15 यात्री जख्मी- फोटो- नीरज
Road Accident in Motihari मोतिहारी में हुए सड़क हादसे में 15 से ज्यादा यात्री जख्मी हो गए हैं। जख्मी यात्रियों को इलाज के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो यात्री गंभीर रुप से जख्मी थे उनको पटना रेफर कर दिया गया है। यह घटना पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव के समीप की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 15 यात्री जख्मी हो गए हैं। आस पास के लोगों ने बताया कि तेज गति से आ रही बस सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण बस में सवार 35 में से 15 यात्री जख्मी हो गए। बस बाबा बर्फानी ट्रांसपोर्ट कंपनी की थी,जो कि यात्रियों को लेकर मोतिहारी से सीतामढ़ी जा रही थी।
बस जैसे ही जिहुली गांव के समीप पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। बस में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। जख्मी लोगों को नजदीक के अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचाया। गंभीर रूप से जख्मी यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। जांच के बाद ही पता चलेगा कि चालक को नींद आने के कारण हादसा हुआ या बस की गति तेज रहने के कारण यह हादसा हुआ. पुलिस जांच कर रही है।
Updated on:
18 Jun 2025 03:27 pm
Published on:
18 Jun 2025 03:27 pm
