2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीआईपी चेकपोस्ट पर तैनात 19 महिला पुलिसकर्मी समेत 24 सस्पेंड, जानें ट्रैफिक एसपी ने क्यों लिया ये फैसला?

पटना ट्रैफिक एसपी ने मंगलवार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 19 महिला पुलिसकर्मी समेत 24 जवानों को सस्पेंड कर दिया है। ट्रैफिक एसपी ने मामले की सूचना मिलने पर इसकी जांच के बाद यह फैसला लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 18 Jun 2025, 4:59 PM IST

Female police officer vehicle checking in Patna

वाहन जांच करती महिला पुलिसकर्मी (फोटो- सोशल मीडिया पटना पुलिस).

पटना ट्रैफिक एसपी ने मंगलवार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 24 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड पुलिसकर्मी में 19 महिला और 5 पुरुष हैं। सस्पेंड पुलिसकर्मी पर आरोप है कि बार- बार कहने के बाद भी समय पर वे ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। इसके बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सस्पेंड पुलिसकर्मी पटना एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में तैनात थे।

वीआईपी चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी सस्पेंड

पटना के वीआईपी चेकपोस्ट पर गाड़ियों के आने जाने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो इसको ध्यान में रखते हुए पटना पुलिस की ओर से यहां पर दो शिफ्टों में ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे से दोपहर के 2 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक का। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से ड्यूटी पर तैनात जवान देर से आ रहे थे। इसको लेकर सभी को कई बार कहा भी गया। बावजूद वे समय पर नहीं पहुंचे। मंगलवार को इसकी सूचना मिलने पर ट्रैफिक एसपी ने जांच के बाद सभी 24 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया।

कैसे सामने आया मामला

दरअसल, पटना एयरपोर्ट, सचिवालय और दूसरे इलाकों में ड्यूटी करने वाले सिपाही रैंक के पुलिसकर्मियों ने अपनी हाजिरी लगाने में देरी की। ट्रैफिक एसपी ने जब सभी से इसका कारण जानना चाहा तो पता चला कि पटना एयरपोर्ट, सचिवालय ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी पिछले कुछ दिनों से देर से आ रहे हैं। देर से आने वाले पुलिसकर्मी को बार बार समय पर ड्यूटी आने की सलाह भी दी गई है। बावजूद वे देर से आ रहे थे। उक्त मामले की सूचना मिलते ही ट्रैफिक एसपी ने सभी को सस्पेंड कर दिया।

सस्पेंड यातायात पुलिसकर्मी का कहना है कि हम सभी को ड्यूटी पर आने के बाद नजदीकी ओपी (आउट पोस्ट) या यातायात थाने में जाकर हाजिरी लगानी पड़ती है। इसी प्रकार ड्यूटी से जाते वक्त भी करना पड़ता है। इस कारण हम लोगों को थोड़ी देरी हो जाती है। इधर, पुलिस के सीनियर अधिकारियों का कहना है कि जवान समय से ड्यूटी पर आएं इसको ध्यान में रखकर यह व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें.. BNSS कानून बिहार पुलिस के लिए बना वरदान, भ्रष्ट पुलिस कर्मियों को लेकर पढ़िए क्या बोले डीजीपी?