पटना

बिहार: स्कॉर्पियो में शुरू हुआ विवाद, अफसर की मौत पर हुआ खत्म; EO विमल कुमार हत्याकांड में ड्राइवर गिरफ्तार

डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उनके चालक मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
Aug 02, 2026
vimal kumar
डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार

डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके चालक मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि पटना जाते समय रास्ते में किसी बात को लेकर अधिकारी और चालक के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसके बाद चालक ने कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस इस मामले को केवल आपसी विवाद मानकर नहीं चल रही है और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ड्राइवर निकला हत्यारा

पुलिस के अनुसार, विमल कुमार अपनी स्कॉर्पियो से डेहरी से पटना जा रहे थे। बारुण थाना क्षेत्र के धनौती पुल और लख डीहरा के बीच नहर मार्ग पर सफर के दौरान सुनसान इलाके में किसी बात को लेकर उनकी चालक मिथिलेश कुमार से बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गुस्से में चालक ने गाड़ी में रखी लोहे की रॉड उठाकर विमल कुमार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Updated on:
02 Aug 2026 12:21 pm
Published on:
02 Aug 2026 12:07 pm