1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: कलयुगी बेटे की हैवानियत! सगी मां के साथ शर्मनाक वारदात, ग्रामीणों ने पीटकर पुलिस को सौंपा

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सकरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक पर नशे की हालत में अपनी सगी मां संग हैवानियत करने का आरोप लगा है।
less than 1 minute read
Google source verification
muzaffarpur

सगी मां संग हैवानियत करने वाला आरोपी

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सकरा थाना क्षेत्र में एक युवक पर अपनी सगी मां से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। मामला सकरा थाना क्षेत्र के मझौलिया पंचायत के एक गांव का है।

सगी मां से दुष्कर्म का आरोप

पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी पर हमला कर दिया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आक्रोशित लोग उसे पुलिस के हवाले करने को तैयार नहीं थे। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी को सुरक्षित हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को भीड़ से बचाकर गिरफ्तार किया

पुलिस के अनुसार, घटना दो दिन पहले हुई थी। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोग आरोपी की पिटाई कर रहे थे। हालात को नियंत्रित करने के बाद पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गई। बाद में पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरपुर

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग