
95 साल की दादी ने बचाईं कई जानें
मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह लगी भीषण आग में पांच मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। आग अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित ICU में लगी थी। हादसे में ICU के बेड, चिकित्सा उपकरण और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। इस घटना के बीच 95 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की बहादुरी और सतर्कता चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी सूझबूझ की वजह से कई लोगों की जान बच सकी। खास बात यह है कि यह बुजुर्ग महिला भी उसी ICU में भर्ती थीं, जहां आग लगी थी।
95 वर्षीय महिला ने ICU में धुआं फैलते ही अपने चेहरे से ऑक्सीजन मास्क हटाया और तुरंत बेड से उठकर बाहर निकल गईं। इसके बाद उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद नर्स को जगाकर ICU में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन सक्रिय हो गया और तत्काल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी आग लगने की जानकारी दी गई, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किया गया।
Updated on:
04 Jun 2026 09:35 pm
Published on:
04 Jun 2026 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरपुर
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
