
पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के करीब 12 घंटे बाद उन्होंने अपने बयान से पलटते हुए इससे इंकार कर दिया है। इससे पहले उन्होंने कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, तोड़फोड़ और सुरक्षा गार्ड के घायल होने की बात कही थी। हालांकि, थाने में दर्ज एफआईआर में इस तरह की किसी फायरिंग का उल्लेख नहीं किया गया है। खान सर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उस समय माहौल काफी तनावपूर्ण था, इसलिए उन्हें स्थिति को समझने में भ्रम हो गया था।
इधर, फायरिंग की सूचना के बाद बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग सेंटर पहुंच गए। हालांकि, खान सर ने आज क्लास लेने से इनकार कर दिया है। इसके बाद छात्र उनके समर्थन में सड़क पर उतर आए और “खान सर जिंदाबाद” के नारे लगाने लगे।