पटना

Middle East crisis: ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि "भारत में सभी विदेशी नागरिक, जिनको मध्य-पूर्व में चल रही घटनाओं की वजह से अपने ट्रैवल प्लान बदलने पड़े हैं

2 min read
Mar 02, 2026
फोटो AI जनरेटेड

Middle East crisis: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यात्राओं पर भी साफ दिखने लगा है। कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए पटना से खाड़ी देशों की यात्रा करने वाले 150 से ज्यादा यात्रियों ने अपनी टिकटें रद्द करा दी हैं तो कई ने टिकट री-शेड्यूल कराई है। ये पटना से दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद होते हुए दुबई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जाने वाले थे।

ये भी पढ़ें

ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध के बीच पाकिस्तान पर हमला, अफगानिस्तान ने की एयरस्ट्राइक्स

टिकट री-शेड्यूल

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव की वजह से लोग अपनी यात्रा रद्द करवा रहे हैं। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार एक और दो मार्च की बुकिंग वाले ज्यादतर यात्रियों ने अपनी टिकट कैंसिल करवाया है या टिकट को री-शेड्यूल कराया है। जबकि कई यात्रियों ने अपना पूरा रिफंड लेना बेहतर समझा। इधर, एयरलाइंस संबंधित क्षेत्र के एयरस्पेस से गुजरने वाली कई उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द या परिवर्तित भी कर दिया है। जिससे यात्रियों में निश्चितता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पटना एयरपोर्ट से प्रत्यक्ष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नहीं होने के कारण अधिकांश यात्री अन्य महानगरों से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ते हैं।

चिंता का माहौल

इधर, खाड़ी देशों में काम करने वाले प्रवासी बिहार के परिवारों में भी चिंता का माहौल है। वे लगातार फोन और इंटरनेट कॉल से अपनो से उनका हाल ले रहे हैं। इधर, भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने रविवार को विदेशी नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि "भारत में सभी विदेशी नागरिक, जिनको मध्य-पूर्व में चल रही घटनाओं की वजह से अपने ट्रैवल प्लान बदलने पड़े हैं और उनको अपने वीजा को बढ़ाने या अपने स्टे को रेगुलर करने में मदद चाहिए, वे फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) से संपर्क करें। संबंधित एफआरआरओ जरूरी औपचारिकताओं में मदद करेगा।" इसके साथ ही किसी भी इमरजेंसी सवाल को लेकर यूएई में भारतीय नागरिक टोल फ्री नंबर 800-46342 और व्हाट्सएप नंबर +971543090571।" पर संपर्क कर सकते हैं।

Updated on:
02 Mar 2026 10:21 am
Published on:
02 Mar 2026 10:19 am
Also Read
View All

अगली खबर