
Afghanistan attacks Pakistan (Photo - MoDAfghanistan2 on social media)
अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) ने ईरान (Iran) के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है, जिससे मिडिल ईस्ट (Middle East) में तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) समेत कई ईरानी मंत्री और सैन्य कमांडरों ने अपनी जान गंवा दी है। अमेरिकी और इज़रायली हमलों से ईरान में काफी नुकसान हुआ है। जवाब में ईरान भी मिडिल ईस्ट में जिन-जिन देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकाने हैं, वहाँ हमले कर रहा है। मिडिल ईस्ट में चल रहा यह युद्ध गंभीर होता जा रहा है। इसी बीच पाकिस्तान (Pakistan) पर भी फिर हमला हो गया है।
ईरान और अमेरिका-इज़रायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच अफगानिस्तान (Afghanistan) के तालिबान (Taliban) ने एक बार फिर पाकिस्तान पर हमला कर दिया है। तालिबान ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि उसके लड़ाकों ने रावलपिंडी में पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस और बलूचिस्तान के क्वेटा में पाकिस्तानी सेना के 12वें कोर मुख्यालय पर ड्रोन से हमला किया है। इससे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रही जंग भी गंभीर होती जा रही है। दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर भी झड़पें जारी हैं। देर रात पाकिस्तान ने भी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Kabul) और कंधार (Kandahar) में हवाई हमले किए।
संबंधित विषय:
Updated on:
02 Mar 2026 09:33 am
Published on:
02 Mar 2026 09:24 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Iran Israel Conflict Latest Updates
