पटना

Bihar Politics: अचानक राजभवन पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, राज्यपाल से मुलाकात के बाद इस्तीफे की अटकलें तेज; क्या आज ही होगा ‘बड़ा खेला’?

Bihar Politics नीतीश कुमार  ने शनिवार की सुबह राजभवन पहुंचे। राजभवन में नीतीश कुमार आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की।

less than 1 minute read
Mar 07, 2026
CM नीतीश कुमार (ANI)

Bihar Politicsबिहार में तेजी से बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार की सुबह राजभवन पहुंचे। राजभवन में नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से करीब 10 मिनट तक मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार विदाई प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे थे। सूत्रो के अनुसार राज्यपाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनकी नई पारी के लिए बधाई दी। नीतीश कुमार अपनी नई पारी राज्य सभा सदस्य के रूप में करने जा रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने राज्य सभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भी कर दिया है। हालांकि उनके इस मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चा भी शुरू हो गई है।

सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे

शनिवार की सुबह सीएम नीतीश कुमार अपने आवास एक अणे मार्ग से सीधे राजभवन पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से क्यों मिलने पहुंचे हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि वे राज्यपाल से विदाई प्रोटोकॉल के तहत मिलने पहुंचे थे। कुछ लोग उनकी इस मुलाकात को उनके इस्तीफा से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Updated on:
07 Mar 2026 12:01 pm
Published on:
07 Mar 2026 11:30 am
Also Read
View All

अगली खबर