Nishant Political Entry निशांत अपने पिता नीतीश कुमार की तरह ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
Nishant Political Entry जदयू में आज से निशांत युग शुरू होने जा रहा है। होली की शाम में इसके संकेत मिले और देर रात इसपर मुहर लग गई। होली के दिन हुए बड़े राजनैतिक उलट फेर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम पद छोड़ने को राजी हो गए हैं। वे राज्यसभा जायेंगे। वहीं उनके बेटे निशांत की पॉलिटिकल एंट्री भी कंफर्म हो गई है। बिहार के डिप्टी सीएम के रास्ते निशांत पॉलिटिकल एंट्री करेंगे। जदयू सूत्रों का कहना है कि निशांत कुमार आज विधिवत जदयू की सदस्यता लेंगे। सरल और सीधे स्वभाव वाले निशांत सार्वजनिक तौर पर बहुत कम दिखते हैं। अगर कहीं गए भी तो बिना किसी ताम झाम के वे कहीं भी आया जाया करते हैं।
निशांत अपने पिता नीतीश कुमार की तरह इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(बीआईटी मेसरा),रांची से उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में उन्होंने ग्रेजुएशन किया है। लाइम लाइट से दूर रहने वाले निशांत लो प्रोफाइल लाइफ जीते हैं लेकिन, अपने पिता की उपलब्धियों की चर्चा करने से पीछे नहीं रहते। वे खुद के बारे में कुछ नहीं बताते।
BIT में निशांत की पढ़ाई केपहले दो साल तक उनके दोस्तों को भी नहीं पता था कि वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे हैं। निशांत ने कभी खुद से भी इस बात की चर्चा किसी से नहीं किया। उनके लो प्रोफाइल की वजह से उनके साथ पढ़ने वाले दोस्त भी नहीं समझ पाए। पढ़ाई के दौरान वे राजनीति से दूर ही रहें। परिवार के करीबी लोग कहते हैं कि वे आध्यात्मिक हैं। धर्म के प्रति उनकी बहुत ही आस्था है। ओशो, समाजवाद, समकालीन बिहार, RSS से जुड़ी किताबें और श्रीमद्भगवद्गीता जैसे धार्मिक ग्रंथ अक्सर पढ़ते हैं।
बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने बुधवार को कहा कि निशांत कुमार गुरुवार को जदयू सदस्यता ग्रहण करेंगे। जबकि नीतीश कुमार आज ही राज्यसभा के लिए अपना नामांकन करेंगे। इससे जुड़े सवाल पर जदयू नेता और मंत्री विजय चौधरी ने बुधवार को पत्रकारों से जुड़े सवाल पर कहा कि उनके राज्यसभा जाने की चर्चा चल रही है। लेकिन, अंतिम फैसला नीतीश कुमार को ही लेना है। नीतीश कुमार के साथ आज एनडीए फोल्डर से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, बीजेपी के शिवेश राम भी नॉमिनेशन करेंगे। चर्चा है कि जेडीयू से रामनाथ ठाकुर भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नॉमिनेशन का अंतिम दिन है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नामांकन के अवसर पर आज पटना आ रहे हैं।