पटना

नीट छात्रा हत्याकांड में बड़ा मोड़: CBI जांच की सिफारिश, सम्राट चौधरी ने किया ट्वीट

पटना गर्ल्स हॉस्टल मामले की अब सीबीआई जांच करेगी। शनिवार को इस बात की जानकारी शेयर करते हुए गृहमंत्री ने लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से पटना में हुए नीट छात्रा की हत्या के मामले की जांच करने का आग्रह किया है।
2 min read
Jan 31, 2026
Feature image

पटना के चित्रगुप्त नगर में नीट छात्रा से हुई दरिंदगी मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीट छात्रा की हत्या मामले (कांड संख्या- 14/26) को सीबीआई से जांच करने का आग्रह किया है। ताकि घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित किया जा सके। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी ने इस मामले की सीबीआई जांच को अपनी मंजूरी दे दी है। दरअसल, पीड़िता के परिजन शुक्रवार को बिहार के डीजीपी विनय कुमार से मिलने के बाद साफ कर दिया था कि बिहार पुलिस पूरे मामले को रफा दफा करना चाह रही है। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पुलिस पूरे मामले को सुसाइड बताने में लगी है। पुलिस यह मानने को तैयार नहीं है कि पीड़िता के साथ कुछ गलत हुआ है।

सीबीआई करेगी जांच

पीड़िता के परिवार को गृहमंत्री सम्राट चौधरी मिलने को बुलाया था। लेकिन, वे किसी से नहीं मिले थे। इसको लेकर भी पीड़िता का परिवार काफी नाराज था। परिजनों ने वीडियो शेयर कर बिहार की जनता से इस मामले में सहयोग मांग रहे थे। वे बेटी के इंसाफ के लिए एकजुट होने की अपील कर सरकार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का दबाव भी बनाने का प्रयास कर रहे थे। विवाद को बढ़ता देख सरकार ने पूरे मामले को सीबीआई के हवाले कर दिया।

सब बिके हुए हैं, सबको गड्डी मिल गया है

इससे पहले शुक्रवार को छात्रा के परिजन बिहार के डीजीपी से मिलने के बाद बिहार पुलिस की जांच पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि पुलिस पूरे मामले की सच्चाई को दबाने में लगी है। 'सब बिके हुए हैं, सबको गड्डी मिल गया है...'पत्रकारों से बात करते हुए छात्रा की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि “ सभी को नोटों की गड्डी मिल गया है। हम किसी को गड्डी नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए मेरी बात कोई नहीं सुन रहा है। मैं अपनी बेटी को कोई न्याय नहीं दिलवा पा रही हूं। ” मां ने यह भी कहा कि डिप्टी CM सम्राट चौधरी हमें बुला रहे हैं, लेकिन उनसे मिलकर क्या होगा। हमें सिर्फ न्याय चाहिए और कुछ नहीं। पीड़िता के पिता ने कहा कि “हम यहां न्याय की उम्मीद लेकर आए थे, लेकिन सिर्फ यहां पर फालतू बातें हुईं। इंसाफ की कोई हमें उम्मीद मिलता नहीं दिख रहा।”

क्यों भड़के थे परिजन

पीड़िता के परिजनों ने कहा कि DGP ने मां से कहा कि मान लीजिए उसने सुसाइड किया है, उसके साथ रेप नहीं हुआ है।’ डीजीपी के इस बयान के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस शुरू से पूरे मामले को रफा दफा करने में लगी हुई है। आज तो हद हो गया। पुलिस के सबसे बड़े अधिकारी भी कह रहे हैं कि पीड़िता के साथ रेप नहीं हुआ, उसने सुसाइड किया है। पुलिस ऐसा कैसे कर रकती है।

Updated on:
31 Jan 2026 11:20 am
Published on:
31 Jan 2026 09:58 am
Also Read
View All
तेज प्रताप यादव ने बिहार के मंत्री पर लगाया युवती से छेड़छाड़ का आरोप, बोले- 25 लाख देकर दबाया केस, वीडियो निकलवा रहे हैं

पटना में धरने पर बैठा 6 साल का आदित्य, पूछा- प्रधानमंत्री जी बच्चों के मन की बात कब सुनेंगे? राहुल-तेजस्वी से मांगा समर्थन

दिल्ली में AICC दफ्तर के सामने धरना देंगे बिहार कांग्रेस के नेता, आनंद माधव बोले- 10 महीने से नहीं हुई सुनवाई, अब आर-पार की लड़ाई

Gaya Darbhanga Expressway: बिहार में बन रहा नया एक्सप्रेसवे, दिल्ली से दरभंगा का सफर 12 घंटे और पटना 10 घंटे में, इन 7 जिलों को होगा सीधा फायदा

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता, आवास के बाहर जुटे लोगों का किया जिक्र, केंद्र-राज्य सरकार से मांगी पर्याप्त सुरक्षा