पटना

‘जब जनता जागती है तो पीएम को पीछे के गेट से निकलना पड़ता है’, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

Sonam Wangchuk protest: 'दिल्ली में संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और उसके बाद शुरू हुए राजनीतिक घमासान के बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब देश में लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज कमजोर पड़ने लगती है, तब ऐसे आंदोलन जन्म लेते हैं।
2 min read
Jul 21, 2026
prashant kishor on india gdp growth
प्रशांत किशोर (फ़ोटो- IANS)

Sonam Wangchuk protest: सोमवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)' के संसद मार्च पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब देश में लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज कमजोर पड़ने लगती है, तब इस तरह के आंदोलन और विरोध प्रदर्शन सामने आते हैं।

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को अपना मित्र बताते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं। पिछले कुछ दिनों से उनसे बात नहीं हो सकी है, लेकिन पहले हमारी चर्चा हुई थी। चुनावी अभियानों से मुक्त होने के बाद मैं उनसे मुलाकात करूंगा।" उन्होंने कहा कि जब लाखों बच्चों का भविष्य अधर में लटका हो, तो जनता का विरोध प्रदर्शन करना स्वाभाविक है।

'बांकीपुर की जनता देगी जवाब'

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि दिल्ली में मोदी सरकार ने जिस तरह युवाओं पर लाठीचार्ज कराया, उसका जवाब बांकीपुर की जनता 30 जुलाई को मतदान के जरिए देगी। उन्होंने कहा, "बांकीपुर की जनता केंद्र सरकार को बताएगी कि यह लोकतंत्र है। अगर पेपर लीक होते रहेंगे और युवा बेरोजगार रहेंगे, तो छात्र सड़क पर उतरेंगे ही।"

उन्होंने दावा किया कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद परिसर से पिछले गेट से बाहर निकलना पड़ा। उन्होंने कहा, "जब जनता जागती है, तो प्रधानमंत्री को भी पिछले गेट से निकलना पड़ता है।" प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि यदि बांकीपुर की जनता बीजेपी को हराती है, तो बिहार के सभी विधायक और मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर काम करने लगेंगे।

पीएम आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का धरना

उधर, 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)' के संसद मार्च पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी बहन और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। वहां उन्होंने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की।

Updated on:
21 Jul 2026 06:53 pm
Published on:
21 Jul 2026 06:45 pm
Also Read
View All
Bihar Flood: बिहार में गंगा-सोन और पुनपुन के उफान से बिगड़े हालात, तेजस्वी बोले- जमीन पर कोई राहत काम नहीं, पीने के पानी तक को तरस रहे लोग

बिहार में फिर उठी चिराग पासवान को CM बनाने की मांग, राजू तिवारी बोले- आगामी चुनाव में LJPR बनाएगी सरकार

लालू यादव ने BJP की तुलना ‘कंस’ से की, बोले- जेल हमारा गुरुद्वारा, हम CBI-ED-IT से नहीं डरते

चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, बोले- मेरे नाम का गलत इस्तेमाल हुआ, कानून का मजाक बर्दाश्त नहीं

Tejashwi Yadav on GDP: ‘किस बात का ग्रोथ? मोदी जी रील छोड़िए, रियलिटी पर बात करिए’, GDP को लेकर तेजस्वी यादव का प्रधानमंत्री पर तंज