पटना

राज्य सभा चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग’ का खतरा! NDA का 5 सीटों पर दावा, तेजस्वी की उम्मीद ओवैसी-मायावती पर

राज्य सभा की पांच सीटों के लिए छह उम्मीदवारों के नामांकन ने चुनाव को रोचक बना दिया है। इस मुकाबले में ओवैसी की पार्टी के विधायक किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

2 min read
Mar 06, 2026
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Photo-IANS)

Rajya Sabha Electionबिहार की 5 राज्य सभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। नामांकन के आखिरी दिन पांच सीटों के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इससे साफ हो गया है कि इस बार राज्य सभा चुनाव का परिणाम बिना मतदान के नहीं आएगा। पांचों सीटों के लिए मतदान 16 मार्च को होना है। एनडीए की ओर से बीजेपी और जदयू ने दो-दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने एक प्रत्याशी खड़ा किया है। दूसरी ओर महागठबंधन की तरफ से राष्ट्रीय जनता दल ने एडी सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। ऐसे में राज्य सभा चुनाव का मुकाबला रोचक हो गया है।

ये भी पढ़ें

Rajya Sabha Elections: रामनाथ ठाकुर को ‘तीसरी पारी’ का इनाम, हरिवंश को 2022 की ‘बगावत’ की सजा! जानिए JDU का पूरा गेमप्लान

ओवैसी किंगमेकर की भूमिका में

राज्य सभा चुनाव में एनडीए ने पांच उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वहीं आरजेडी ने एनडीए के संभावित क्लीन स्वीप को रोकने के लिए एक प्रत्याशी उतारा है। बिहार विधानसभा की मौजूदा संख्या के हिसाब से एनडीए की चार सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि पांचवीं सीट जीतने के लिए उसे तीन अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। दूसरी ओर आरजेडी प्रत्याशी को जीत के लिए छह अतिरिक्त विधायकों का समर्थन चाहिए। ऐसे में दोनों खेमों की नजर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) के पांच विधायकों पर टिकी हुई है। महागठबंधन को AIMIM के पांच विधायकों के अलावा बसपा के एक विधायक के समर्थन की भी जरूरत पड़ेगी। इस तरह इस मुकाबले में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और बसपा के विधायक किंगमेकर की भूमिका में आ गए हैं।

क्रॉस वोटिंग की आशंका

असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और बसपा से समर्थन नहीं मिलने की स्थिति में क्रॉस वोटिंग की संभावना भी जताई जा रही है। एनडीए के नेता पांचों सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं। ऐसे में विपक्षी खेमे के कुछ विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की आशंका बढ़ गई है। एनडीए के कुछ नेता ऑफ द रिकॉर्ड इस संभावना की पुष्टि भी कर रहे हैं। वहीं आरजेडी के प्रत्याशी को जीत के लिए छह अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की नजर असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और मायावती की बसपा के विधायकों पर टिकी हुई है।

किस दल से कौन हैं प्रत्याशी

नामदल
नितिन नवीन बीजेपी
शिवेश कुमार राम बीजेपी
नीतीश कुमारजदयू
रामनाथ ठाकुरजदयू
उपेंद्र कुशवाहाआरएलएम
एडी सिंहराष्ट्रीय जनता दल

ये भी पढ़ें

राज्यसभा चुनाव 2026: 5 सीटों पर NDA का दांव, 41 वोट के गणित में फंसी कुशवाहा की किस्मत?

Published on:
06 Mar 2026 07:25 am
Also Read
View All

अगली खबर