
दिवाली पर दिल्ली-NCR में की हवा जहरीली हो गई है। राजधानी में दीवाली की सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' रही। राष्ट्रीय राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 450 तक दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई हिस्सों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी खतरनाक रहा। यहां 11 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है।
दिल्ली के पंजाबी बाग में सबसे ज्यादा AQI- 450 दर्ज किया गया। इसके बाद आरके पुरम में 449 और IIT दिल्ली में 446 रहा। द्वारका में AQI- 444 दर्ज किया गया, जबकि सीआरआरआई मथुरा रोड पर 425 और सिरी फोर्ट में 423 AQI दर्ज हुआ।
आज सुबह दिल्ली के कुल 23 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 11 पर एक्यूआई 400 से ऊपर रहा, जो गंभीर वायु प्रदूषण को दर्शाता है। बाकी 12 स्टेशनों पर एक्यूआई 301 से 400 के बीच रहा, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। चांदनी चौक में एक्यूआई 423 दर्ज किया गया, पूसा में 415, दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में 423, जबकि बुराड़ी क्रॉसिंग पर 411 और एनएसयूटी जाफरपुर में 409 दर्ज किया गया।
दिल्ली के अन्य इलाकों की बात करें तो, नरेला में एक्यूआई 399 रहा, इसके बाद आईटीओ में 396 और मंदिर मार्ग पर 393 दर्ज किया गया। तालकटोरा गार्डन और आया नगर, दोनों जगहों पर एक्यूआई 369 रहा, जबकि बुराड़ी में 370 दर्ज किया गया। उत्तम नगर में भी हवा की गुणवत्ता खराब रही, जहां एक्यूआई 373 था।
आनंद विहार में एक्यूआई 328 दर्ज किया गया। राजधानी के कई अन्य इलाकों की तुलना में यहां का आंकड़ा कम होने के बावजूद, यह 'बहुत खराब' श्रेणी में ही बना रहा। वहीं, सुबह के प्रदूषण आंकड़ों के अनुसार, वसुंधरा एन्क्लेव में एक्यूआई 356 रहा, जबकि टिकरी कलां और बदरपुर दोनों जगहों पर 349 दर्ज किया गया। कराला में एक्यूआई 337 रहा, और लोधी रोड पर 333 दर्ज किया गया।