Patrika+

कौन होगा एनवीडिया का अगला CEO? इस बड़े पद की दौड़ में भारतीय मूल के 3 दिग्गजों का नाम शामिल

विश्व प्रसिद्ध चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के शीर्ष नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एनवीडिया के अगले CEO की दौड़ में भारतीय मूल के 3 दिग्गजों का नाम शामिल है।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 6:39 PM IST
Nvidia company next CEO
सांकेतिक इमेज (सोर्स- IANS)

वैश्विक चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) जेनसन हुआंग के अचानक इस्तीफे के बाद कंपनी के नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उद्योग जगत में चल रही चर्चाओं के अनुसार, भारतीय मूल के 3 शीर्ष प्रौद्योगिकी नेता संभावित उत्तराधिकारियों की सूची में प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

कौन होगा एनवीडिया का नया CEO?

एनवीडिया कंपनी के नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उद्योग जगत में चल रही चर्चाओं के अनुसार, भारतीय मूल के 3 शीर्ष प्रौद्योगिकी नेता संभावित उत्तराधिकारियों की सूची में प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। इन नामों में गूगल क्लाउड के CEO थॉमस कुरियन, माइक्रोन टेक्नोलॉजी के CEO संजय मेहरोत्रा ​​और पालो अल्टो नेटवर्क्स के CEO निकेश अरोड़ा शामिल हैं।

एनवीडिया के CEO की दौड़ में आगे चल रहे तीनों ही अधिकारी वैश्विक तकनीकी उद्योग के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें ऐसी हस्तियां माना जा रहा है, जो दुनिया की सबसे प्रभावशाली सेमीकंडक्टर कंपनियों में से एक एनवीडिया को उसके अगले विकास चरण में सफलतापूर्वक नेतृत्व दे सकती हैं।

पिछले सप्ताह जेनसन हुआंग ने दिया था इस्तीफा

एनवीडिया ने पिछले सप्ताह जेनसन हुआंग के इस्तीफे की घोषणा की थी। कंपनी की घोषणा के बाद जेनसन हुआंग के 3 दशक से अधिक लंबे कार्यकाल का अंत हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका इस्तीफा कई कथित निजी विवादों और बढ़ती जांच-पड़ताल के बीच आया है।

हुआंग के पद छोड़ने के बाद कंपनी ने अपनी मुख्य वित्तीय अधिकारी कोलेट क्रेस्स को अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी ने कहा है कि निदेशक मंडल स्थायी सीईओ की नियुक्ति से पहले आंतरिक और बाहरी दोनों प्रकार के उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेगा। इस बीच, केरल में जन्मे थॉमस कुरियन का नाम विशेष रूप से चर्चा में है। हाल ही में जारी HSBC हुरुन ग्लोबल इंडियंस लिस्ट 2026 में उन्हें दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों का नेतृत्व करने वाले भारतीय मूल के शीर्ष अधिकारियों में पांचवां स्थान दिया गया था।

थॉमस कुरियन ने थामी चुप्पी

एनवीडिया के शीर्ष पद को लेकर चल रही अटकलों पर थॉमस कुरियन ने कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। उन्होंने इस विषय पर कुछ भी कहने से परहेज किया। नेतृत्व परिवर्तन को लेकर बहस तब और तेज हो गई जब अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा कि एनवीडिया को नए चीफ एक्जीक्यूटिव की तलाश के दौरान कंपनी के बाहर भी देखना पड़ सकता है।

इस मामले में थॉमस कुरियन का नाम इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्होंने गूगल क्लाउड को क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अग्रणी वैश्विक खिलाड़ियों में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। थॉमस कुरियन की तकनीकी और व्यावसायिक नेतृत्व क्षमता एनवीडिया जैसी कंपनी के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

वहीं, संजय मेहरोत्रा ने मेमोरी चिप निर्माता माइक्रोन टेक्नोलॉजी को वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में मजबूत स्थिति दिलाई है, जबकि निकेश अरोड़ा साइबर सुरक्षा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी पालो अल्टो नेटवर्क्स के प्रमुख के रूप में अपने रणनीतिक नेतृत्व और वैश्विक कारोबारी अनुभव के लिए जाने जाते हैं।

Updated on:
16 Nov 2026, 6:39 PM IST
Published on: