
एक शांत सुबह में जब आप किसी प्राचीन जैन तीर्थ की ओर कदम बढ़ाते हैं, तो मंदिरों की वास्तुकला, वहां की शांति और अनुशासन आपकी आत्मा की गहराई को भीतर तक छू जाती है। यह यात्रा सिर्फ बाहरी नहीं आंतरिक भी है, जहां हर कदम आत्मा को शांति की ओर ले जाता है।
जैन धर्म में तीर्थयात्रा का अर्थ सिर्फ धार्मिक स्थल की यात्रा के साथ ही आत्मा के लिए एक आध्यात्मिक सफर भी है। तीर्थों की पवित्रता का संबंध तीर्थंकरों के जन्म, ज्ञान प्राप्ति या निर्वाण से होता है, जैसे शत्रुंजय, गिरनार, शिखरजी, पावापुरी आदि स्थानों पर। शिखरजी (सम्मेद शिखर) वह स्थान है, जहां 24 तीर्थंकरों में से 20 ने मोक्ष प्राप्त किया। यह जैन धर्म का सबसे पवित्र तीर्थ माना जाता है। ऐसी यात्राएं और कठिन रास्तों और पहाड़ियों पर चढ़ने का अनुभव शरीर को अनुशासित करता है और मन को एकाग्र बनाता है।
स्वास्थ्य, दूरी या समय की वजह से हर कोई शारीरिक रूप से तीर्थ तक नहीं जा सकता। जैन धर्म में मानसिक तीर्थयात्रा (भाव-यात्रा) की परंपरा है, जिसमें तीर्थों की तस्वीरें या चित्रों के माध्यम से तीर्थ की कल्पना की जाती है। यह यात्रा उतनी ही पुण्यदायक मानी जाती है, जितनी शारीरिक यात्रा। यह विकल्प विशेष रूप से बुजुर्गों, बीमारों या वर्षा के मौसम में यात्रा न कर पाने वालों के लिए बेहद उपयोगी है।
जैन तीर्थ स्थलों में कला, इतिहास और संस्कृति के खजाने छुपे हुए हैं। जैसे गुजरात का शत्रुंजय हिल, जहां 900 से अधिक संगमरमर मंदिर हैं, यह दुनिया का सबसे बड़ा जैन मंदिर समूह है। राजस्थान में माउंट आबू के दिलवाड़ा मंदिर, 11वीं से 13वीं सदी के बीच बने, अपनी नक्काशी और संगमरमर की खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध हैं। अलवर के पास स्थित तिजारा जैन मंदिर, 1956 में स्थापित हुआ था, जहां आठवें तीर्थंकर चंद्रप्रभु की मूर्ति मिली थी; यह स्थल ‘अतिशय क्षेत्र’ माना जाता है, जहां चमत्कारिक घटनाएं हुईं।
जैन धर्म में तीर्थों को उनकी धार्मिक भूमिका के आधार पर वर्गीकृत किया गया है:
आज कई डिजिटल प्लेटफॉर्म और यात्रा मार्गदर्शिकाएं उपलब्ध हैं, जो तीर्थयात्रा को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाती हैं। उदाहरण के लिए, “जैन रूट्स” वेबसाइट पर विभिन्न राज्यों के लिए तैयार यात्रा योजनाएं हैं, जैसे झारखंड-बिहार में 5 दिनों की शिखरजी और पंच तीर्थ यात्रा, जिसमें महावीर और वासुपूज्य स्वामी के जन्मस्थल शामिल हैं। ऐसे संसाधन युवा, सोलो यात्रियों और परिवारों के लिए बेहद उपयोगी हैं।
तीर्थयात्रा में शांति पाने के साथ-साथ व्यावहारिक तैयारी भी जरूरी है। तीर्थ स्थल अक्सर पहाड़ी या दूरदराज होते हैं, इसलिए आरामदायक जूते, पानी, हल्का भोजन और मौसम के अनुसार कपड़े साथ रखें। मंदिरों में प्रवेश से पहले जूते उतारना, साफ-सफाई का ध्यान रखना और शांतिपूर्ण व्यवहार बनाए रखना जैन तीर्थों की संस्कृति का हिस्सा है। साथ ही, मानसिक यात्रा के लिए घर पर पट्ट या तीर्थ की तस्वीरें रखना, ध्यान और भक्ति के लिए एक शांत कोना बनाना मददगार हो सकता है।
तीर्थ यात्रा आत्मा को शांति देने वाला सफर है। यह मन को स्थिरता, अनुशासन और आत्मनिरीक्षण की ओर ले जाता है। साथ ही, तीर्थों के आसपास की स्थानीय संस्कृति, भोजन, हस्तशिल्प और समुदाय से जुड़ने का अवसर मिलता है। युवा यात्रियों के लिए यह इंस्टाग्राम-फ्रेंडली अनुभव भी बन सकता है, जहां फोटो, कहानियां और यादें बनती हैं।
यदि आप तीर्थयात्रा से मानसिक शांति और सांस्कृतिक अनुभव चाहते हैं, तो पहले तय करें कि आप शारीरिक यात्रा करना चाहते हैं या मानसिक रूप से तीर्थ का अनुभव लेना चाहते हैं। फिर “जैन रूट्स” जैसे प्लेटफॉर्म से यात्रा मार्ग और सुविधाएं देखें। स्थानीय धर्मशालाओं, मौसम और यात्रा दूरी का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान शांति, अनुशासन और आत्मनिरीक्षण को प्राथमिकता दें।