
Photography Career Options : कभी फोटोग्राफी को शौक माना जाता था। आज वही कैमरा एडवरटाइजिंग कैंपेन, वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन, फैशन इंडस्ट्री, वेडिंग्स, जर्नलिज्म, ई-कॉमर्स, टूरिज्म, फिल्मों, साइंटिफिक डॉक्यूमेंटेशन और सोशल मीडिया बिजनेस का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल कैमरा खरीदना नहीं है। सवाल है, 'फोटोग्राफी में करियर बनाना है तो आखिर किस तरह की फोटोग्राफी चुनी जाए?'
क्योंकि वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर और फैशन फोटोग्राफर का रास्ता एक जैसा नहीं है। वेडिंग फोटोग्राफर को जिस तरह का पोर्टफोलियो चाहिए, वह मेडिकल फोटोग्राफर के काम नहीं आएगा। और एडवरटाइजिंग में सिर्फ खूबसूरत तस्वीर खींचना काफी नहीं। आपको भी इस फील्ड में करियर की राह चलना है तो आपको समझनी होगी ब्रांड की कहानी और वो भी सिंगल फोटोग्राफी करियर से इतर कई अलग-अलग प्रोफेशंस का विजुअल यूनिवर्स समझने की जरूरत होगी। अच्छी बात यह है कि भारत में यह यूनिवर्स तेजी से बड़ा भी हो रहा है। मार्केट रिसर्च फर्मों के मुताबिक भारत की फोटोग्राफी सर्विसेज इंडस्ट्री 2024 में करीब 6,794 मिलियन डॉलर की थी और सालाना करीब 8% की रफ्तार से बढ़ते हुए 2033 तक 13,695 मिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
फोटोग्राफी में फॉर्मल डिग्री उपयोगी हो सकती है, लेकिन हर फील्ड में डिग्री अनिवार्य नहीं होती। कई प्रोफेशनल करियर्स में पोर्टफोलियो, प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस, विजुअल स्टोरीटेलिंग, एडिटिंग स्किल्स और क्लाइंट हैंडलिंग निर्णायक बन जाते हैं।
उदाहरण के लिए एमआईटी-डब्ल्यूपीयू (MIT-WPU) का बीए फोटोग्राफी (ऑनर्स) चार साल का प्रोग्राम है, इसमें कैमरा सिस्टम्स, लाइटिंग, डिजिटल आउटपुट, वीडियो कंट्रोल्स और लाइटरूम/फोटोशॉप जैसे टूल्स की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग शामिल है। प्रोग्राम फैशन, एडवरटाइज़िंग और वाइल्डलाइफ जैसे करियर एरिया के लिए भी तैयार करता है।
दूसरी तरफ उसी संस्थान का एक-साल का एडवांस्ड सर्टिफिकेशन इन फोटोग्राफी प्रोग्राम दसवीं पास कैंडिडेट्स के लिए उपलब्ध है और इसमें एडवरटाइजिंग, फैशन, वाइल्डलाइफ और मेडिकल फोटोग्राफी सहित कई जॉनर शामिल हैं। यानी शुरुआत के रास्ते एक नहीं हैं।
अगर आपको जंगल, पक्षी, बाघ, हाथी, रेप्टाइल्स और नेचर के बीच रहना पसंद है, तो वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी सबसे रोमांचक लेकिन सबसे डिमांडिंग विकल्पों में से एक है।
यह केवल किसी जानवर की अच्छी फोटो लेने का काम नहीं है। यह एक प्रोफेशनल वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर को एनिमल बिहेवियर, हैबिटैट, लाइट, वेदर, फील्ड सेफ्टी और कंजर्वेशन एथिक्स समझनी पड़ती है।
वाइल्डलाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (देहरादून) का एमएससी वाइल्डलाइफ साइंस ऐसा एकेडमिक रास्ता है, जिसमें वाइल्डलाइफ, इकोलॉजी और कंजर्वेशन की गहरी समझ विकसित की जाती है। इसके लिए लाइफ साइंसेज, मेडिकल साइंस, इंजीनियरिंग, वेटरनरी साइंस, एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री, फार्मेसी, सोशल साइंसेज और कंप्यूटर साइंस जैसे डिसिप्लिन में बैचलर डिग्री स्वीकार की जाती है।
सामान्य तौर पर जनरल/ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए संबंधित क्षेत्र में 50% और एससी/एसटी के लिए 45% एग्रीगेट का प्रावधान रहा है। चयन नेट (NET) एग्जाम और पर्सनैलिटी/एप्टीट्यूड टेस्ट (पीएटी) के जरिए होता है, जिसमें दोनों को बराबर यानी 50-50% वेटेज दिया जाता है। इसलिए एडमिशन काफी कॉम्पिटिटिव माना जाता है। लेकिन ध्यान रहे, वाइल्डलाइफ साइंस की डिग्री अपने आप आपको वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर नहीं बनाती। फोटोग्राफी स्किल अलग से विकसित करनी होगी।
जैन यूनिवर्सिटी की 2026 करियर गाइड भी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी में क्लाइंट असाइनमेंट्स, लाइसेंसिंग, प्रिंट्स, वर्कशॉप्स, मेंटरिंग और कंजर्वेशन/मीडिया ऑर्गनाइजेशंस जैसे मल्टीपल इनकम एवेन्यूज बताती है।
और जरूरी बात यह कि, आज वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी केवल सुंदर तस्वीरें बेचने का माध्यम नहीं है। जाने-माने वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर धृतिमान मुखर्जी ने भी नेचर फोटोग्राफी को कंजर्वेशन अवेयरनेस और वाइल्डलाइफ डॉक्यूमेंटेशन का पावरफुल माध्यम बताया है।
किसके लिए है ये करियर ऑप्शन?: जिसे पेशेंस है, आउटडोर लाइफ पसंद है और कई घंटे एक ही सब्जेक्ट का इंतजार कर सकता है।
फैशन फोटोग्राफी को अक्सर ग्लैमरस करियर समझा जाता है। लेकिन प्रोफेशनल फैशन फोटोग्राफर का काम केवल मॉडल की खूबसूरत तस्वीर लेना नहीं है। उसे लाइटिंग, स्टाइलिंग, कंपोजिशन, स्किन टोन्स, मूड, क्लोदिंग डिटेल्स और ब्रांड आइडेंटिटी समझनी होती है।
फोटोग्राफी डिग्री, डिप्लोमा या स्पेशलाइज्ड वर्कशॉप्स से शुरुआत की जा सकती है। एमआईटी-डब्ल्यूपीयू का बीए फोटोग्राफी प्रोग्राम फैशन और एडवरटाइजिंग दोनों को करियर पाथवेज के रूप में शामिल करता है।
यहां ई-कॉमर्स और सोशल कॉमर्स ने एक बड़ा बदलाव किया है। आज किसी छोटे फैशन ब्रांड को भी हर नए कलेक्शन के लिए हाई-क्वालिटी विजुअल कंटेंट चाहिए। यानी फैशन फोटोग्राफर के क्लाइंट केवल बड़े मैगज़ीन नहीं हैं। छोटे ब्रांड भी ग्राहक हैं।
वेडिंग फोटोग्राफी भारत में फोटोग्राफी करियर्स का सबसे बड़ा एंटरप्रेन्योरियल क्षेत्र बन सकती है। क्योंकि यहां फोटोग्राफर सिर्फ फोटो नहीं बेचता। वह पूरा विजुअल पैकेज बेच सकता है। इसमें फोटोग्राफी, सिनेमैटोग्राफी, एल्बम, प्री-वेडिंग, रील्स, ड्रोन विज़ुअल्स, सोशल मीडिया कंटेंट शामिल है।
इस क्षेत्र में डिग्री से ज्यादा महत्वपूर्ण है, पोर्टफोलियो और क्लाइंट एक्सपीरियंस। यह मार्केट भारत में असल में बहुत बड़ा है। इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की समूची वेडिंग इकॉनमी करीब 130 बिलियन डॉलर की आंकी जाती है, जहां वेडिंगवायर (WeddingWire) के सर्वे में फोटोग्राफर को सबसे ज्यादा चुना जाने वाला वेंडर कैटेगरी (करीब 77%) बताया गया है। और भारत में एक शादी के आयोजन पर औसतन करीब 29.6 लाख रुपए खर्च होते हैं।
2026 की सैलरी गाइड्स के मुताबिक भारत में वेडिंग फोटोग्राफर एक इवेंट के लिए करीब 50,000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक चार्ज कर सकते हैं। यह रकम एक्सपीरियंस, पोर्टफोलियो क्वालिटी और लोकेशन (टियर-1, टियर-2 या टियर-3 शहर) के हिसाब से बदलती रहती है।
यहां सबसे बड़ा करियर लेसन है कि आप अकेले फोटोग्राफर से फोटोग्राफी बिजनेस ओनर बन सकते हैं।
एडवरटाइजिंग फोटोग्राफी में एक तस्वीर का उद्देश्य सिर्फ खूबसूरत दिखना नहीं होता। उसका उद्देश्य होता है, प्रोडक्ट को बेचने में मदद करना। कॉस्मेटिक्स, ऑटोमोबाइल, फूड, ज्वेलरी, टेक्नोलॉजी, फैशन, फर्नीचर और लग्जरी प्रोडक्ट्स। हर सेक्टर को कमर्शियल इमेजेज की जरूरत होती है।
इसके लिए जरूरी स्किल्स में स्टूडियो लाइटिंग, प्रोडक्ट स्टाइलिंग, क्रिएटिव डायरेक्शन, फोटोशॉप/रीटचिंग, ब्रांड अंडरस्टैंडिंग, आर्ट डायरेक्शन, क्लाइंट कम्युनिकेशन बेहतर होना चाहिए।
यहां इनकम असाइनमेंट/प्रोजेक्ट आधारित हो सकती है। आप ब्रांड्स, एडवरटाइजिंग एजेंसीज, प्रोडक्शन हाउसेज और मार्केटिंग एजेंसीज के लिए काम कर सकते हैं। और यही वह क्षेत्र है जहां, एक मजबूत कमर्शियल पोर्टफोलियो आपकी डिग्री से ज्यादा पावरफुल बिज़नेस कार्ड बन सकता है।
ट्रैवल फोटोग्राफी को देखकर लगता है कि इसमें सिर्फ घूमना और तस्वीरें लेना है। असल में प्रोफेशनल ट्रैवल फोटोग्राफी में आपको डेस्टिनेशन की पूरी विजुअल आइडेंटिटी बनानी पड़ सकती है।
लेकिन आज केवल लैंडस्केप फोटोग्राफ बेचकर करियर बनाना कठिन हो सकता है। इसलिए मॉडर्न ट्रैवल फोटोग्राफर को फोटो के साथ ही वीडियो, रील्स, स्टोरीटेलिंग सीखना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
यह फोटोग्राफी का सबसे गंभीर क्षेत्र है। यहां फोटोग्राफर घटना के बीच पहुंचकर सिर्फ सुंदर फ्रेम नहीं बनाता। उसे सच को डॉक्यूमेंट करना होता है। पॉलिटिक्स, कॉन्फ्लिक्ट, डिजास्टर्स, इलेक्शंस, सोशल इशूज, स्पोर्ट्स, पब्लिक लाइफ और ह्यूमन-इंटरेस्ट स्टोरीज फोटो, जर्नलिज्म में फोटोग्राफी जर्नलिज्म का हिस्सा बन जाती है।
जरूरी स्किल्स में, फास्ट डिसीजन-मेकिंग, न्यूज सेंस, एथिक्स, कैप्शन राइटिंग, विजुअल स्टोरीटेलिंग, बेसिक वीडियो, मोबाइल जर्नलिज्म।यह करियर उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें लोगों और समाज की कहानियां बताने में रुचि है।
यह फील्ड सामान्य फोटोग्राफी से बिल्कुल अलग है। मेडिकल फोटोग्राफर हॉस्पिटल्स, लैबोरेटरीज, मेडिकल पब्लिकेशंस, रिसर्च इंस्टीट्यूशंस और एजुकेशनल ऑर्गनाइजेशंस के लिए स्पेशलाइज्ड इमेजेज तैयार कर सकता है। यहां सिर्फ कैमरा नॉलेज काफी नहीं। आपको सब्जेक्ट की टेक्निकल अंडरस्टैंडिंग, एक्युरेसी, प्राइवेसी और डॉक्यूमेंटेशन स्टैंडर्ड्स भी समझने पड़ सकते हैं।
एमआईटी-डब्ल्यूपीयू का एडवांस्ड सर्टिफिकेशन इन फोटोग्राफी प्रोग्राम मेडिकल फोटोग्राफी को भी स्पेशलाइज्ड जॉनर के रूप में शामिल करता है। यह निश कम ग्लैमरस है, लेकिन स्पेशलाइज्ड स्किल होने के कारण अलग प्रोफेशनल अपॉर्च्युनिटी दे सकता है।
रेस्टोरेंट और फूड ब्रांड्स के लिए तस्वीर सिर्फ प्रेजेंटेशन नहीं है। वह मार्केटिंग है। आज फूड फोटोग्राफर के क्लाइंट हो सकते हैं, रेस्टोरेंट्स, क्लाउड किचन, फूड ब्रांड्स, मैगजीन्स, रेसिपी प्लेटफॉर्म्स, पैकेजिंग कंपनीज, एडवरटाइजिंग एजेंसीज, सोशल मीडिया बिजनेस।
इसमें लाइटिंग, कलर, स्टाइलिंग और कंपोज़िशन की समझ बेहद जरूरी है। और एक नया अवसर है — छोटे रेस्टोरेंट्स के लिए मंथली कंटेंट पैकेज। यानी एक बार की फोटो के बजाय रिकरिंग बिज़नेस।
रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में विजुअल प्रेजेंटेशन की भूमिका बहुत बड़ी है। प्रोफेशनल आर्किटेक्चरल फोटोग्राफर को बिल्डिंग को सिर्फ फोटोग्राफ नहीं करना होता। उसे स्पेस को ऐसा दिखाना होता है कि व्यूअर उसकी स्केल, डिज़ाइन, लाइट और फंक्शनैलिटी समझ सके।
आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, रियल-एस्टेट कंपनीज, होटल्स, रिजॉर्ट्स, प्रॉपर्टी डेवलपर्स, मैगजीन्स। ड्रोन फोटोग्राफी और शॉर्ट-फॉर्म वीडियो सीखने से इस निश को और मजबूत किया जा सकता है।
स्पोर्ट्स फोटोग्राफी में रिएक्शन टाइम और एंटीसिपेशन सबसे महत्वपूर्ण स्किल्स में से हैं। एक गोल, कैच, सेलिब्रेशन या फिनिश लाइन का फ्रैक्शन ऑफ अ सेकंड पूरे इवेंट की सबसे पावरफुल इमेज बन सकता है।
स्पोर्ट्स पब्लिकेशंस, न्यूजपेपर्स, स्पोर्ट्स वेबसाइट्स, टीम्स, लीग्स, एथलीट्स की पर्सनल ब्रांडिंग, स्पोर्ट्स ब्रांड्स, एजेंसीज। यहां फोटोग्राफर को कैमरा सेटिंग्स के साथ स्पोर्ट की समझ भी चाहिए। क्रिकेट फोटोग्राफर को सिर्फ कैमरा नहीं, क्रिकेट पढ़ना आना चाहिए।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इसका कोई एक यूनिवर्सल आंसर नहीं है। फोटोग्राफी में इनकम आमतौर पर स्किल, निश, पोर्टफोलियो, रेप्युटेशन, क्लाइंट नेटवर्क, बिजनेस एबिलिटी से प्रभावित होती है। अंदाजा लगाने के लिए एक उदाहरण जरूर जानना चाहिए,
कमर्शियल या प्रोडक्ट फोटोग्राफी में फ्रीलांसर आमतौर पर एक शूट के लिए करीब 1,000 से 5,000 रुपए तक चार्ज करते हैं, जबकि वेडिंग फोटोग्राफर एक इवेंट के लिए 50,000 से 2 लाख रुपए तक कमा सकते हैं। यानी निश का चुनाव ही आपकी कमाई की रेंज तय कर देता है। इसीलिए एक फोटो के कितने पैसे मिलेंगे? से ज्यादा महत्वपूर्ण ये है कि आप अपनी फोटोग्राफी को कितने इनकम स्ट्रीम्स में बदल सकते हैं?
एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर की कमाई सिर्फ क्लाइंट शूट से नहीं होनी चाहिए। वह बहुत कुछ बन सकता है
यही डायवर्सिफिकेशन किसी फोटोग्राफर को फ्रीलांसर से फोटोग्राफी एंटरप्रेन्योर बना सकता है।
एक फोटोग्राफर के पास दोनों रास्ते मौजूद हैं। अगर आप स्ट्रक्चर्ड एजुकेशन चाहते हैं, तो फोटोग्राफी डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेशन उपयोगी हो सकता है। लेकिन अगर आपका बजट सीमित है, तो शुरुआत स्मार्टफोन से भी की जा सकती है।
पहले सीखिए- कंपोजिशन- लाइट - एक्सपोजर - एडिटिंग - स्टोरीटेलिंग - पोर्टफोलियो - क्लाइंट वर्क
फिर धीरे-धीरे इक्विपमेंट अपग्रेड कीजिए। सबसे बड़ी गलती महंगा कैमरा खरीदकर पोर्टफोलियो बनाना शुरू करना नहीं है। सबसे बड़ी गलती है, कैमरे को करियर समझ लेना। कैमरा सिर्फ टूल है। करियर बनाता है आपका विजन।
एआई (AI) और कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी ने फोटोग्राफी वर्कफ्लो बदलना शुरू कर दिया है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि फोटोग्राफर की जरूरत खत्म हो रही है। बल्कि काम की प्रकृति बदल रही है।
एआई एडिटिंग, सिलेक्शन और रिपिटेटिव टास्क में मदद कर सकता है, जबकि फोटोग्राफर को कॉन्सेप्ट, डायरेक्शन, ऑथेंटिसिटी और स्टोरीटेलिंग पर ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है। यानी आने वाले समय में सबसे मजबूत फोटोग्राफर शायद वह होगा, जो तीन चीजें साथ लेकर चले, कैमरा + एआई + स्टोरीटेलिंग।
सिर्फ कैमरा जानने वाला फोटोग्राफर एक तरह का प्रोफेशनल होगा। सिर्फ एआई जानने वाला दूसरा। लेकिन जो दोनों को कहानी सुनाने के लिए इस्तेमाल करेगा, उसके पास सबसे अलग एडवांटेज हो सकता है।
क्योंकि सही कैमरा बाद में मिलता है। सही दिशा पहले चुननी पड़ती है।