
एक्टर यश की नई फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups आखिरकार 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बताया जा रहा है कि ग्रोस ओपनिंग करीब 72 करोड़ है। उम्मीद है कि ओपनिंग डे पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाए। हालांकि, यश फैंस को ये पसंद आई है तो वहीं, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ देखने को मिल रही है।
तरण ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ONE WORD REVIEW - 🔥 #TOXIC — BLOCKBUSTER! 💥. इस फिल्म को रेटिंग भी 4.5/5 दी है। हालांकि, मीडिया रिव्यूज में 1-3 के बीच रेटिंग की गई है।
यश की स्क्रीन पर उपस्थिति और एक्शन दृश्यों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। कई समीक्षाओं में यश के अभिनय, दृश्य प्रभावों और क्लाइमेक्स की सराहना की गई है। एक दर्शक ने इसे “dark, raw and unforgettable” बताया, तो किसी ने “screen presence peak” लिखा। कुछ ने इसे “INSANE” तक कहा और यश की वापसी को जबरदस्त बताया।
जैसा तरण आदर्श ने लिखा- "Power-packed. Stylish. Massy. Yash is terrific! 🔥💥"
दूसरी ओर, कहानी, पटकथा और संपादन को लेकर कड़ी आलोचना भी सामने आई है। कई दर्शकों ने फिल्म की धीमी गति, लंबी अवधि (लगभग 3 घंटे 14 मिनट) और कमजोर पटकथा को लेकर निराशा जताई है। कुछ ने इसे “style over substance” कहा, यानी दिखावे में तो दम है, लेकिन कहानी कमजोर है।
तीसरी बात, सोशल मीडिया पर अधिक प्रतिक्रियाएं फिल्म के विरोध में हैं। कुछ ने फिल्म को “colossal mess” कहा, तो कुछ ने इसे “decent watch” बताया। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म इतनी असहज है कि अगली बार “toxic protagonist” वाला ट्रेलर भी देखने से पहले सोचने पर मजबूर कर देगी।
दृश्य प्रभाव, निर्माण मूल्य और एक्शन दृश्यों में फिल्म ने कई दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। एक ने इसे “visually spectacular action drama” बताया, जो बड़े पर्दे पर यादगार अनुभव देता है।
इन सबके बीच, यह कहना गलत नहीं होगा कि Toxic ने यश की वापसी को एक बड़े मंच पर प्रस्तुत किया है। हालांकि, वीकेंड तक फिल्म को कितना प्यार मिलता है। इसके बाद ही आगे के बारे में कहना सही होगा।
Toxic ने यश की वापसी को एक बड़े, ग्लैमरस और विवादास्पद तरीके से चिह्नित किया है। अगर आपने यह फिल्म देख ली है तो आप कमेंट करके अपना रिव्यू दे सकते हैं।