Patrika+

रोज करें उत्थित पद्मासन: हाथों से लेकर कोर तक मजबूत होगा शरीर, कई शारीरिक समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

योग करने से कई शारीरिक समस्याओं से निजात मिलती है। आइए जानते हैं 'उत्थित पद्यासन' योग करने का सही तरीका और इसके फायदे।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 4:18 PM IST
Utthita padmasana benefits
सांकेतिक इमेज (सोर्स- Janani)

योग करने से कई शारीरिक लाभ मिलते हैं। इसी तरह नियमित तौर पर 'उत्थित पद्यासन' करने से शरीर को मजबूती मिलती है। शरीर में लचीलापन आता है और मन को स्थिरता मिलती है।

क्या है उत्थित पद्यासन?

उत्थित पद्यासन, पद्मासन का ही एक उन्नत रूप है। इसमे शरीर को ऊपर उठाकर संतुलन बनाया जाता है। यह आसन देखने में जितना सरल लगता है करने में उतना ही ध्यान और अभ्यास मांगता है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, उत्थित पद्मासन (जिसे तुलासन या स्केल पोज भी कहा जाता है) एक शक्तिशाली और चुनौतीपूर्ण योगासन है। यह आसन शारीरिक और मानसिक सामर्थ्य को बढ़ाने का एक श्रेष्ठ मार्ग है।

यह आसन पद्मासन की स्थिति में हाथों के बल पर पूरा शरीर जमीन से ऊपर उठाने वाला एक शक्तिशाली योग मुद्रा है, जो हाथों, कंधों, कोर और पूरे शरीर की ताकत को बढ़ाता है। इस आसन को करने की विधि आसान है।

उत्थित पद्मासन के फायदे

उत्थित पद्मासन के अभ्यास से कई फायदे मिलते हैं। इससे खास तौर पर कलाइयों, कोहनियों, कंधों और बाजुओं की ताकत बढ़ती है। कोर मसल्स मजबूत होती हैं। रीढ़ की हड्डी लचीली और सीधी रहती है। संतुलन और एकाग्रता में सुधार होता है। नाभि केंद्र (मणिपुर चक्र) जागृत होता है, जो छात्रों के लिए विशेष महत्व रखता है। लंबे समय तक अभ्यास से पूरे शरीर में हल्कापन और स्थिरता आती है।

उत्थित पद्मासन में जब आप पद्मासन लगाकर अपने दोनों हाथों के सहारे शरीर को जमीन से ऊपर उठाते हैं, तो शरीर का पूरा भार हाथों, कंधों और छाती पर आ जाता है। इस स्थिति में छाती पूरी तरह खुल जाती है और कंधे पीछे की ओर खिंचते हैं। इससे छाती के आसपास की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और वहां की नसों पर दबाव पड़कर फिर छूटता है। यही प्रक्रिया रक्त संचार को तेज करती है।

व्यवहारिक सुझाव और सावधानियां

उत्थित पद्मासन बेहद फायदेमंद है, लेकिन कुछ लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। जिन लोगों को कलाई, कोहनी, कंधे में चोट या दर्द हो, कमर या रीढ़ की हड्डी में गंभीर समस्या हो, उन्हें इस आसन से परहेज करना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोगी, प्रेग्नेंट महिलाओं और हाल में पेट का ऑपरेशन हुआ हो तो योग प्रशिक्षक से सलाह लेने के बाद ही उत्थित पद्मासन का अभ्यास करना चाहिए।

Updated on:
11 Nov 2026, 4:18 PM IST
Published on: