इजरायली डिफेंस कंपनी रफेल कंपनी के अनुसार, सुपर आइस मिसाइल 1,000 पाउंड (करीब 454 किलोग्राम) का वारहेड ले जा सकती है। यह वारहेड मार्क-83 बम के अनुरूप है। मिसाइल को लड़ाकू विमानों, नौसैनिक पोतों और जमीन आधारित लॉन्चरों सहित अलग-अलग प्लेटफॉर्म से दागा जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इससे सैन्य अभियानों के संचालन में मदद मिलेगी। रफेल द्वारा पहले विकसित की गई क्रूज मिसाइलों, जैसे- 'आइस ब्रेकर' और 'सी 'ब्रेकर' में 250 पाउंड तक का वॉरहेड ले जाने की क्षमता थी और इनकी रेंज 300 किलोमीटर तक थी।