राजनीति

2019: गुजरात की 26 सीटों पर बढ़त बनाने के फेर में 120 सीटों पर बिगड़ सकता है कांग्रेस का खेल

हिंसा को बढ़ावा देने के पीछे काग्रेस के एक पंचायत सदस्‍य का नाम सामने आया है। गुजरात पुलिस इस व्‍यक्ति को गिरफ्तार कर चुकी है।
2 min read
gujrat violence
2019: गुजरात के 26 सीटों पर बढ़त बनाने के फेर में 120 सीटों पर बिगड़ सकता है कांग्रेस का खेल

नई दिल्‍ली। गुजरात में 14 महीने की एक बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म के मामले में बिहार और यूपी के लोगों को पलायन करने पर मजबूर करना कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकता है। ऐसा इसलिए कि हिंसा को बढ़ावा देने के पीछे काग्रेस के एक पंचायत सदस्‍य का नाम सामने आया है। गुजरात पुलिस इस व्‍यक्ति को गिरफ्तार कर चुकी है। सोशल मीडिया पर इस बात का वीडियो भी वायरल हो चुका है। भाजपा अब इस बात को उछाल रही है। अब पार्टी गुजरात दंगे के पीछे कांग्रेस का हाथ बताकर यूपी और बिहार में इसका लाभ उठाना चाहती है। यानी गुजरात के 26 सीटों पर बढ़त बनाकर पीएम मोदी को उनके गृहनगर में भी घेरने की कांग्रेस की मंशा अब उसी के लिए उल्‍टा साबित हो सकता है। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई कि इसके पीछे कांग्रेस का हाथ है या नहीं।

कांग्रेस के खिलाफ मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस
दरअसल, बिहार और यूपी के लोगों को गुजरात से पलायन करने के लिए मजबूर करने के पीछे कांग्रेस के पंचायत सदस्‍य का हाथ होने और उसका वीडियो वायरल होने के बाद से भाजपा इसे मुद्दा बनाने में जुट गई है। अब भाजपा के नेता गुजरात में हिंसा का आरोप कांग्रेस पर मढ़ने में लग गए हैं। इसके लिए वायरल वीडियो का इस्‍तेमाल भाजपा राजनीतिक हथियार के रूप में कर सकती है। ऐसा कर भाजपा दोनों राज्‍यों में अपनी ढीली होती पकड़ फिर से मजबूत कर सकती है। यानी भाजपा 120 सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित कर सकती है। यूपी में 80 और बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं, जो केंद्र में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

हिंसा फैलाने वाला कांग्रेस का पंचायत सदस्‍य
आपको बता दें कि बीते एक हफ्ते से गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले का दौर जारी है। खासकर बिहार और यूपी के लोगों को हिंसा में टारगेट बनाया जा रहा है। उत्‍तर भारतीय लोगों को खुलेआम धमकाया जा रहा है। धमकी देने वाले मोहनजी ठाकोर नामक कांग्रेसी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। मोहनजी ठाकोर कांग्रेस के तहसील पंचायत के सदस्य हैं। मोहनजी के साथ पुलिस ने अन्य चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर ठाकोर का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह उत्तर भारतीय लोगों को खुलेआम राज्य छोड़ने की धमकी दे रहा है। वह वीडियो में यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि बिहार के लोगों को 24 घंटे के अंदर गुजरात छोड़कर चले जाओ नहीं तो अंजाम बुरा होगा।

डिप्‍टी सीएम मोदी ने कांग्रेस पर मढ़ा हिंसा का आरोप
इस बात को बिहार के डिप्‍टी सीएम सुशील मोदी गुजरात सरकार के समक्ष उठा चुके हैं। साथ ही कांग्रेस विधायक अल्‍पेश ठाकोर पर हिंसा फैलाने का आरोप लगा चुके हैं। अब यही बात कांग्रेस के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है। हालांकि इस मामले में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर हिंसा का विरोध किया है।

Updated on:
09 Oct 2018 09:15 am
Published on:
09 Oct 2018 09:15 am