राजनीति

एग्जिट पोल के बाद भाजपा ने बुलाई NDA की बैठक, मायावती नहीं करेंगी राहुल गांधी से मुलाकात

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर आए पोस्ट पोल सर्वे से देश की सियासत में घमासान। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को एनडीए में शामिल दलों की बैठक बुलाई है। सोनियां गांधी 23 मई को करेंगी यूपीए में शामिल दलों के नेताओं से बात।
2 min read
भाजपा
भाजपा ने बुलाई NDA में शामिल दलों की बैठक, 23 को सोनिया करेंगी UPA नेताओं से बातचीत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर आए पोस्ट पोल सर्वे से देश की सियासत में घमासान मच गया है। इन सर्वे में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। इल सर्वों से भाजपा नेताओं में जहां उत्साह दिखाई दे रहा है, विपक्षी दलों में हलचल का माहौल है। अब जबकि लोगों को 23 मई यानी नतीजों के दिन का बेसब्री से इंतजार है, तो भाजपा ने मंगलवार को एनडीए में शामिल दलों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि बैठक में चुनाव नतीजों को लेकर मंथन हो सकता है। सोनिया गांधी यूपीए में शामिल दलों से 23 मई को बातचीत करेंगी।

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न हो चुका है। 23 मई को चुनाव के परिणाम आने हैं। हालांकि नतीजों से पहले कई एजेंसियों ने अपने—अपने एग्जिट पोल सर्वे जारी किए हैं। इन सर्वे में नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनता दिखाया जा रहा है। एग्जिट पोल के आते ही भाजपा समेत कांग्रेस में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। विपक्षी पार्टियों की दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री व तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू रविवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले। साथ ही उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से दूसरी बार मिलकर केंद्र में अगली सरकार की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

वहीं, खबर मिली थी कि बसपा सुप्रीमो मायावती आज यानी सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सकती है, लेकिन बाद में इसका खंडन सामने आया है। बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मायावती की दिल्ली में बैठक से इनकार किया है। सतीश मिश्रा ने कहा कि बसपा सुप्रीमो दिनभर लखनऊ में रहेंगी।

Updated on:
20 May 2019 03:49 pm
Published on:
20 May 2019 09:02 am