Sadhvi Pragya comment पर ओवैसी की प्रतिक्रिया साध्वी ने किया स्वच्छ भारत अभियान का विरोध 'हम नाली और शौचालय साफ करने के लिए नहीं बने'
नई दिल्ली। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर वह अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान पर विवादित टिप्पणी की है। उनके बयान पर विपक्ष में बैठे नेताओं ने चुटकी लेनी भी शुरू कर दी है। AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान ( Owaisi reacts on Sadhvi Pragya comment ) पर बोलते हुए कहा कि वह अपने बयान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को चैलेंज कर रही हैं।
ओवैसी ने कहा, 'मुझे साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान से बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं हुआ। मैं उनकी ओर से किए गए इस अप्रिय बयान से हैरान हूं। वह ऐसी बातें इसलिए कहती हैं क्योंकि यह उनकी सोचने की प्रक्रिया है। बीजेपी सांसद भारत में हो रहे जाति और वर्ग के भेदभाव को मानती हैं।'
AIMIM प्रमुख ने साध्वी प्रज्ञा के बयान ( Sadhvi Pragya Controversial Statement ) को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्होंने पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का खुलकर विरोध किया है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मां गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर 2014 को देश भर में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत की थी।
इस अभियान के तहत पीएम मोदी ने स्वयं झाड़ू उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया था। पीएम मोदी के बाद कई नेताओं, अभिनेताओं और मशहूर हस्तियों ने भी इस सफाई अभियान में अपनी भागीदारी निभाई थी।
क्या कहा था साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने
मध्य प्रदेश के भोपाल से पहली बार सांसद बनी प्रज्ञा ठाकुर ( Asaduddin Owaisi reacts Sadhvi Pragya ) ने रविवार को कहा था, 'हम नाली साफ करने के लिए सासंद नहीं बने हैं। हम शौचालय साफ करने के लिए सांसद बिल्कुल नहीं बनाए गए हैं। हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं, वह काम हम ईमानदारी से करेंगे। यह हमारा पहले भी कहना था, आज भी कहना है और आगे भी कहेंगे।‘
पहले भी दे चुकी हैं विवादित बयान
आपको बता दें कि इससे पहले भी साध्वी प्रज्ञा ने कई विवादित बायन दिए हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कई विवादित टिप्पणियां की थीं, जिससे उनकी पार्टी की काफी फजीहत हुई थी।
प्रज्ञा ठाकुर ( Owaisi reacts on Sadhvi Pragya Controversy ) ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने गोडसे को सच्चा देशभक्त बताया था।
इतना ही नहीं उन्होंने शहीद हेमंत करकरे के बारे में आपत्तिजनक बयान भी दिया था।