राजनीति

बिहार: सिद्धू के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार, पाक एजेंडे पर काम कर रहे राहुल गांधी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का सिद्धू पर पलटवार। राहुल गांधी पर साधा निशाना, पाक एजेंड पर काम करने का आरोप गिरिराज सिंह बेगूसराय के भाजपा के प्रत्याशी हैं।
2 min read
• •
Apr 17, 2019
Giriraj singh
बिहार: सिद्धू के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार, पाक एजेंडे पर काम कर रहे राहुल गांधी

नई दिल्ली।बिहार के कटिहार में मुस्लिमों को लेकर दिए बयान के बाद कांग्रेस नेता व पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्घू बैक फुट पर आ गए हैं। उनके बयान को लेकर न केवल राजनीतिक घमासान मचा, बल्कि तीखी बयानबाजी का दौर भी जारी है। इसी क्रम में भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को जोरदार पलटवार किया है। गिरिराज ने कहा कि राहुल पाकिस्तान के एजेंडे पर भारत में काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि गिरिराज बेगूसराय के भाजपा के प्रत्याशी हैं।

राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नवजोत सिंह सिद्घू का बयान और केरल में नामांकन का दृश्य ने एक बात साफ कर दी है कि राहुल गांधी पाकिस्तान के एजेंडा पर भारत में काम कर रहे हैं। ये नए जिन्ना का प्रोजेक्ट हिंदुस्तान में नहीं चलेगा। जनता एक होगी और पाकिस्तानी एजेंडे को फेल करेगी। आपको बता दें कि पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्घू ने कटिहार में मंगलवार को एक चुनावी सभा में मुस्लिम समुदाय को एकजुट होकर मतदान करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि मुसलमान अगर एकजुट होकर वोट करेंगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सलट (हार) जाएगा। इस बार के चुनाव में ऐसा सिक्सर मारो कि मोदी बाउंड्री के पार चला जाए।

इस बयान को लेकर सिद्घू के खिलाफ कटिहार के बारसोई थाना में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का एक मामला दर्ज कराया गया है। कांग्रेस के नेता पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बारसोई में चुनावी सभा के दौरान विवादित बयान दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी सिद्घू के भाषण की रिकॉर्डिंग कटिहार जिला प्रशासन से मांगी है।

Updated on:
17 Apr 2019 12:25 pm
Published on:
17 Apr 2019 12:25 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : ‘नरेन्द्र मोदी का यह भाषण सभी सुनें’, गहलोत बोले- तब वह लोकतंत्र था और आज वही मांग अराजकता हो गई?

Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : ‘कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी निंदनीय’, अशोक गहलोत ने कहा- लोकतंत्र पर है सीधा हमला

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश