राजनीति

BJP ने EC से की राहुल और ममता की शिकायत, पश्चिम बंगाल को संवेदनशील राज्य घोषित करने की मांग की

भाजपा का उच्‍च स्‍तरीय प्रतिनिधिमंडल ईसी से मिला पक्षपात करने वाले अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाने की मांग चुनाव के दौरान विरोधी प्रत्‍याशियों के जान को बताया खतरा
2 min read
ravishankar
भाजपा ने EC से की पश्चिम बंगाल को संवेदनशील राज्य घोषित करने की मांग, चुनाव ड्यूटी से हटें राजीव कुमार

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिला। मुलाकात के दौरान भाजपा ने चुनाव आयोग से कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और ममता सरकार की शिकायत की। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आयोग से अहमदाबाद रैली में राहुल गांधी की ओर से पीएम मोदी के खिलाफ जारी बयान को गंभीरता से लेने को कहा। साथ ही लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल को संवेदनशील राज्य घोषित करने की भी मांग की।

मैं, उनके बयान को दोहरा नहीं सकता
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ईसी से कहा कि अहमदाबाद की रैली में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के बारे में बोला कि उन्‍होंने रफाल डील में देश का पैसा अंबानी के जेब में डाल दिया। मैं, इसे दोहरा भी नहीं सकता। उनका ये बयान निंदनीय है।

टीएमसी कैडर के रूप में काम करते हैं चुनाव अधिकारी
भाजपा ने पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी पर तैनात अफसरों की एक सूची भी चुनाव आयोग को सौंपी है। पार्टी ने दावा किया है कि चुनाव के दौरान ये अधिकारी टीएमसी कैडर के रूप में काम करते हैं। इसके अलावा भाजपा ने चुनाव आयोग से कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को चुनावी ड्यूटी से हटाने की भी मांग की है।

टीएमसी को चुनावी मात देने की रणनीति
चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलने वाले भाजपा प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, पार्टी के महासचिव और पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय समेत कई नेता शामिल थे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस बार सीधी जंग भाजपा बनाम टीएमसी के बीच है। भाजपा का लक्ष्‍य पश्चिम बंगाल में 20 से अधिक लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने की है। यही कारण है कि चुनाव प्रचार, जन संपर्क से लेकर हर मामले में भाजपा का रुख ममता सरकार को चुनावी मात देने की है।

Updated on:
13 Mar 2019 02:57 pm
Published on:
13 Mar 2019 01:46 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : ‘नरेन्द्र मोदी का यह भाषण सभी सुनें’, गहलोत बोले- तब वह लोकतंत्र था और आज वही मांग अराजकता हो गई?

Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय : अशोक गहलोत

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश