चुनाव

छत्तीसगढ़ की रानी को भाजपा ने त्रिपुरा से दिया टिकट, शाही परिवार की शान चुनावी रण में ऐसे आजमा रहीं किस्मत

पैलेस की रानी को राजनांदगांव नहीं बल्कि उनका मायका त्रिपुरा से लोकसभा की टिकट दी गई है।

less than 1 minute read
Apr 16, 2024
Feature image

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में खैरागढ़ राजपरिवार का हमेशा से ही दबदबा रहा। लोकसभा चुनाव में खैरागढ़ राजपरिवार को कई बार मौके मिले लेकिन दूसरी ओर इस संसदीय क्षेत्र में मौजूद कवर्धा राजपरिवार की उपेक्षा होती रही। कवर्धा राजपरिवार के किसी सदस्य को राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में कभी भी लोकसभा चुनाव में नहीं मिला। इस बार पैलेस की रानी को राजनांदगांव नहीं बल्कि उनका मायका त्रिपुरा से लोकसभा की टिकट दी गई है।

कवर्धा राजपरिवार की रानी कृतिदेवी सिंह को त्रिपुरा ईस्ट लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वहां पर भाजपा और त्रिपुरा की क्षेत्रीय टिपरा मोथा पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है। त्रिपुरा में दो लोकसभा सीट हैं। इसमें टिपरा मोथा पार्टी के अध्यक्ष प्रद्युत माणिक्य किशोरदेव बर्मन कवर्धा राजपरिवार की रानी कृतिदेवी सिंह के भाई हैं। इसके चलते गठबंधन की एक सीट पर उन्होंने अपनी बहन को प्रत्याशी बनाया है। 29 मार्च को उन्होंने नामांकन भी भरा। वहीं अभी प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। बता दें कि रानी भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी तो बनाई गई हैं लेकिन उनका इसके पूर्व तक कभी भाजपा से दूर-दूर तक नाता नहीं रहा है। अब ऐसा मौका आया है कि भाजपा की सदस्य बने बिना ही वह पार्टी की प्रत्याशी बन चुकी हैं।

Updated on:
16 Apr 2024 10:37 am
Published on:
16 Apr 2024 10:36 am