8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भनक तक नहीं लगी और खाते से हो गया 4 करोड़ का ट्रांंजेक्शन, लोन दिलाने के बाद खुलवाया था खाता

अचानक खाते में 4 करोड़ रुपए से अधिक का ट्रांजेक्शन कर दिया और भनक तक नहीं लगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 16 Apr 2024, 10:16 AM IST

Cyber Crime News: जैजैपुर के एक गरीब युवक को लोन दिलाने के नाम से दो ठगों ने खाता खुलवाया। दोनों युवकों ने अचानक उसके खाते में 4 करोड़ रुपए से अधिक का ट्रांजेक्शन कर दिया और उसको भनक तक नहीं लगी। हरियाणा पुलिस 420 के केस में जब जैजैपुर के युवक के पास पहुंची तो तब इसका खुलासा हुआ। मामला जैजैपुर के वार्ड नंबर एक संजय नगर का है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर एक संजय नगर जैजैपुर निवासी बलराम यादव (30) अनपढ़ है। साथ ही गरीब परिस्थिति में रहता है। वह परिवार चलाने के लिए कचंदा चौक के पास एक कोल्ड ड्रिंक की दुकान चलाता है। उसकी दुकान में गांव का ही हरीश यादव व माइकल साहू पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Modi,Yogi,Nadda Visit CG: मोदी तो आएंगे ही… साथ ही होगा कांग्रेस पर योगी, नड्डा का कॉम्बो अटैक

पास बुक व एटीएम रख लिए अपने पास

दोनों ने बलराम को दुकान में सामान भरने के लिए कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा दिया और बलराम के नाम से आईसीआईसीआई बैंक चांपा में करंट व सेविंग एकाउंट खुलवा दिया। दोनों एकाउंट की पासबुक और एटीएम को माइकल व हरीश अपने पास रख लिए और लोन पास होने के बाद वापस करने की बात कही। बलराम को डेढ़ माह बाद पोस्ट ऑफिस से एक लिफाफा मिला, जिसे लेकर वह हरीश यादव, माइकल के पास गया और उससे जानकारी ली तो उसे बताया गया कि उसके नाम से खाता खुला है उसी का नोटिस है, अब उसका लोन भी पास हो जाएगा।

दूसरे दिन बलराम को करंट व सेविंग एकाउंट की पास बुक व दो एटीएम दे दिए। इस दौरान दोनों आरोपियों ने माइकल साहू व हरीश ने बलराम के अकाउंट से 4 करोड़ 21 लाख 32 हजार 801 रुपए का ट्रांजेक्शन कर लिया। इसकी जानकारी बलराम को नहीं हुई। वहीं हरियाणा पुलिस 420 व 408 के एक मामले में जांच करते हुए उसके घर पहुंची तब उसे पता चला। पुलिस ने बलराम की रिपोर्ट पर माइकल साहू व हरीश यादव के खिलाफ 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हरियाणा पुलिस मामले की जांच कर रही है।