राजनीति

कर्नाटक: भाजपा विधायक दल की बैठक आज, येदियुरप्‍पा का नेता बनना तय

बेंगलूरु में BJP Legislative Party की बैठक आज केंद्रीय पर्यवेक्षक भी होंगे बैठक में शामिल शुक्रवार को येदियुप्‍पा ले सकते हैं सीएम पद की शपथ
2 min read
bjp

नई दिल्‍ली। कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ( Congress-Jds Coalition ) की सरकार गिरने के बाद बुधवार को पार्टी पर्यवेक्षक बेंगलुरु जाएंगे। पार्टी के पर्यवेक्षक बेंगलूरु में आयोजित भाजपा विधायक दल ( BJP Legislative Party Meeti ) की बैठक में भी शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि बुधवार को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ( BJP Legislative Party Meet ) की बैठक में बीएस येदियुरप्पा को नेता चुना जाएगा। येदियुरप्‍पा शुक्रवार को चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

भाजपा का रास्‍ता साफ

कर्नाटक में 14 महीने पुरानी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ( Congress-Jds Coalition ) की सरकार विश्वास मत साबित करने में नाकाम रही। कर्नाटक विधानसभा में विश्‍वासमत गिरने के बाद से भाजपा के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि हम कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने पहले ही बताया है कि येदियुरप्पा ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे।

भरोसेमंद चेहरा

बता दें कि कर्नाटक की राजनीति में भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा बीएस येदियुरप्पा हैं। इससे पहले भी वो तीन बार मुख्‍यमंत्री बन चुके हैं। चौथी बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ शुक्रवार को ले सकते हैं।

येदियुरप्‍पा ने भाजपा जिला अध्यक्ष से अपना सियासी सफर शुरू करते हुए राज्य की सबसे बड़ी सियासी कुर्सी तक पहुंचे। वह 7 बार विधायक रहे और एक बार लोकसभा सांसद भी चुने गए।

इसके अलावा वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा के सबसे विवादित नेता होने के बावजूद पार्टी हाईकमान की नजर में कर्नाटक में सबसे भरोसेमंद चेहरा हैं।

सरकार बनाने का पेश करेगी दावा भाजपा

बता दें कि कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी की सरकार मंगलवार को गिर गई। विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के नेतृत्व में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार विश्वासमत हासिल नहीं कर सकी।

विश्वास मत के विरोध में 105 जबकि समर्थन में 99 वोट पड़े।

बुधवार को भाजपा कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा राज्‍यपाल वजूभाई वाला के सामने पेश करेगी।

Updated on:
24 Jul 2019 02:46 pm
Published on:
24 Jul 2019 10:06 am
Also Read
View All
Ashok Gehlot : कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय : अशोक गहलोत

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश

‘आस्तीन के सांप, सरकार कुचलना जानती है’: आमिर खान के भांजे इमरान पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, US फंडिंग को लेकर ये कहा

Rajasthan : नेहा बोरा, INDI गठबंधन और इमरान खान मामले पर शेखावत का सीधा जवाब, बताया-पंचायत चुनाव रिजल्ट पर क्या कहेगी कांग्रेस