
नई दिल्ली।आम आदमी पार्टी ( AAP ) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ( Arvind kejriwal ) ने यहां रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
उन्होंने 2013 में पहली बार तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ( Sheila Dikshit ) को हराया था। केजरीवाल ने अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास के मुद्दे पर जीत की हैट्रिक लगाई है।
इस दौरान केजरीवाल ने जहां दिल्ली की जनता को आम आदमी पार्टी ( AAP ) की जीत का श्रेय दिया, वहीं वह विपक्षी पार्टियों पर भी तंज करना नहीं भूले।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं की केजरीवाल सब कुछ फ्री दे रहा हैं |
दुनिया के अंदर जितनी अनमोल चीज़े होती है वो फ्री होती है, चाहे वो मां बाप का बच्चे के लिए प्यार हो या श्रवण कुमार की अपने माता पिता के लिए सेवा हो।
मैं भी अपनी दिल्लीवालों से सच्चा प्यार करता हूं, इसलिए ये प्यार भी फ्री है।"
केजरीवाल ने कहा "चुनाव खत्म हो गया, आपने जिसको भी वोट दिया उससे फ़र्क नहीं पड़ता, अब आप सारे लोग मेरे परिवार का हिस्सा हो। सबके लिए काम करूंगा।
अब वह भाजपा वालों के भी मुख्यमंत्री हैं और कांग्रेस वालों के भी। सबको उनकी योजनाओं का लाभ मिलेगा।