राजनीति

Delhi Election LIVE: दिल्ली में कौन जीतेगा चुनावी दंगल, 8 बजे से वोटिंग शुरू

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आज यानी शनिवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू करीब 668 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भविष्य का फैसला होना है
2 min read
Feb 08, 2020
दिल्ली विधानसभा चुनाव
दिल्ली विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) की 70 विधानसभा सीटों पर आज यानी शनिवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान चल रहा है।

इन सीटों पर करीब 668 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भविष्य का फैसला शनिवार को वोटिंग मशीन में कैद हो जाएगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi assembly elections ) में मुख्य रूप से चुनाव लड़ने वालों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Chief Minister Arvind Kejriwal ) , उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के विजेंद्र गुप्ता और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली शामिल हैं।

चुनाव आयोग ( Election commission ) से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार नई दिल्ली विधानसभा सीट से हैं, जबकि सबसे कम 4 उम्मीदवार पटेल नगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव मैदान में हैं।

वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 में से 67 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 3 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव लिए दिल्ली पुलिस ने पूरी दिल्ली में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) के खिलाफ प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग में विशेष सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा, "चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शाहीन बाग में विशेष तौर से बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की टुकड़ी को तैनात किया गया है।

Updated on:
08 Feb 2020 08:00 am
Published on:
08 Feb 2020 07:43 am
Also Read
View All
Jairam Ramesh on NEET Row: जयराम रमेश का मोदी सरकार पर हमला, शिक्षा सचिव की नियुक्ति से लेकर CBI की क्लीन चिट तक उठाए सवाल

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल समाप्त करने पर विपक्षी नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा?

‘3 महीने में जांच-फैसला, 10 साल की जेल और 10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान; पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल में क्या-क्या है प्रावधान

CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने मांगा शनिवार तक का समय, बातचीत जारी

CJP Protest: मोदी सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी ने प्रदर्शनकारियों से की अपील, कहा- भड़काऊ नारे ना लगाए