राजनीति

दिल्ली: सोनिया गांधी का रूटीन चेकअप पूरा, हॉस्पिटल से जल्द मिल सकती है छुट्टी

सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) रविवार को गंगाराम अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुईं सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) के साथ राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा भी अस्पताल में मौजूद
less than 1 minute read
सोनिया गांधी का रूटीन चेकअप पूरा
सोनिया गांधी का रूटीन चेकअप पूरा

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) रविवार को गंगाराम अस्पताल ( Sir Gangaram Hospital ) में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुईं। यह जानकारी सूत्रों ने सोमवार को दी। उनका रूटीन चेकअप पूरा हो चुका है, ऐसे में अस्पताल सोमवार शाम तक उनका मेडिकल बुलेटिन ( Medical bulletin ) जारी कर सकता है।

राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा भी अस्पताल में मौजूद

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि वह अभी भी अस्पताल में हैं। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra ) भी अस्पताल में मौजूद हैं। सोनिया गांधी को अस्थमा की समस्या है और ठंड के दौरान उनकी समस्या बढ़ जाती है। अतीत में भी उन्हें इस परेशानी का सामना करना पड़ा है।

वह कई बार गंगाराम अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। वहीं साल 2011 में वह इलाज के लिए अमरीका भी जा चुकी हैं।

Updated on:
03 Feb 2020 12:05 pm
Published on:
03 Feb 2020 11:52 am