
सोनिया गांधी को सरकार का रिपोर्टकार्ड सौंपेंगे मुख्यमंत्री
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल दिल्ली पहुंच गया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को सरकार के एक साल का रिपोर्टकार्ड सौंपेंगे।
दिल्ली रवाना होने से पहले गुरुवार शाम माना हवाई अडडे पर संवादददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात का कार्यक्रम है। इसमें राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगें। उन्होंने कहा, रिपोर्ट हमारे पास है, अलग से समय लेकर उनको सौंपेंगे। मुख्यमंत्री के साथ कई विधायक भी दिल्ली गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और 10 नगर निगमों के महापौर व सभापति एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश नेतृत्व से सोनिया गांधी की यह पहली मुलाकात होगी। सोनिया गांधी ने दिसम्बर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आने का समय दिया था, लेकिन स्वास्थ्यगत वजहों से उसमें शामिल नहीं हो पाईं।
एनआरसी के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव आएगा
मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह दोनों हिटलर की भाषा बोल रहे हैं। सीएए और एनआरसी जैसे कानूनों से आमजनों को ही परेशानी होगी। उन्होंने इसके खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पडऩे पर एनआरसी के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाएगा।
Updated on:
23 Jan 2020 11:41 pm
Published on:
23 Jan 2020 11:41 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
