राजनीति

पुलवामा बरसी: राहुल गांधी के सवालों पर भड़के कपिल मिश्रा, पात्रा ने भी साधा निशाना

पुलवामा आतंकी हमले की पहली बरसी पर नेताओं के बीच शुरू हुई जुबानी जंग राहुल गांधी द्वारा पुलवामा हमले को लेकर उठाए सवालों पर कपिल मिश्रा का पलटवार

2 min read
पुलवामा बरसी
पुलवामा बरसी

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले ( Pulwama terror attack ) की पहली बरसी पर आज जब पूरा देश शहीदों को याद कर रहा है, वहीं नेताओं के बीच शुरू हुई जुबानी जंग से राजनीति भी तेज हो चली है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) द्वारा पुलवामा हमले को लेकर मोदी सरकार ( Modi government ) पर उठाए सवालों पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ( Kapil Mishra ) ने पलटवार किया है।

कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि शर्म करो राहुल गांधी पूछते हो पुलवामा हमले से किसका फायदा हुआ? अगर देश ने पूछ लिया कि इंदिरा राजीव की हत्या से किसका फायदा हुआ , फिर क्या बोलोगे? इतनी घटिया राजनीति मत करो।

वहीं, भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है। पात्रा ने ट्वीट कर कहा कि पुलवामा जैसे नृशंस हमले पर यह एक नृशंस बयानबाजी है... कि किसको फायदा हुआ।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि गांधी परिवार कभी फायदे के आगे नहीं सोच सकता।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शहीदों को याद करते हुए मोदी सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं।

मोदी सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने पूछा कि पुलवामा हमले की जांच का क्या हुआ? यही नहीं कांग्रेस नेता यह भी कहा कि आखिर पुलवामा हमले से फायदा किसको हुआ? दरअसल, राहुल गांधी ने पुलवामा हमले की बरसी के दिन ट्वीट कर तीन सवाल पूछे हैं।

राहुल गांधी ने लिखा कि आज जब हम पुलवामा हमले में शहीद हुए अपने 40 जवानों को यादव कर रहे हैं तो ऐसे में हमें यह जरूर पूछना चाहिए...

1. हमले से सबसे ज्यादा किसे फायदा हुआ?

2. हमले में जांच का परिणाम क्या है?

3. भाजपा सरकार ने अभी तक किसी को सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक के लिए किसी को जिम्मेदार ठहराया?

Updated on:
14 Feb 2020 02:51 pm
Published on:
14 Feb 2020 11:42 am