राजनीति

कर्नाटक चुनाव: नेताओं का राजनीति से उठा भरोसा, 2013 के मुकाबले घटी उम्मीदवारों की संख्या

12 मई को मतदान होना है और अब 10 दिन ही शेष बचे हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कुल 2655 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

2 min read
Karnataka assembly elections

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 12 मई को मतदान होना है और अब 10 दिन ही शेष बचे हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कुल 2655 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। नामांकन वापसी के बाद 2655 उम्मीदवार मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इन उम्मीदवारों में से 2436 पुरुष और 219 महिला हैं। जबकि 2013 के विधानसभा चुनाव में कुल 2948 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

ये है दलगत उम्मीदवारों की संख्या

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी से 224 उम्मीदवार, कांग्रेस से 222 और जडीएस से 201 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा भाकपा से दो, बहुजन समाज पार्टी से 18, राकांपा से 14 उम्मीदवार चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा 1155 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि 800 प्रत्याशी पंजीकृत गैर मान्यताप्राप्त दलों से हैं।

कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें

चुनाव आयोग ने मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 मई को होगा। चुनाव एक ही चरण में होंगे। चुनाव के नतीजों की घोषणा 15 मई को की जाएगी।कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं। विधानसभा का कार्यकाल 28 मई को समाप्त हो रहा है। वर्तमान में कांग्रेस राज्य की सत्ता में है। कांग्रेस के पास 122 व भाजपा के पास 43 सीटें हैं। भाजपा कर्नाटक को दक्षिण के प्रवेशद्वार के तौर पर देख रही है, जहां वह अपने आधार को बढ़ाना और 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोकसभा सीटों के लिए अपनी जड़ें जमाना चाहती है। भाजपा यहां 2008 से 2013 तक सत्ता में रही थी। कांग्रेस ने मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश कर रही है।

Updated on:
02 May 2018 02:04 pm
Published on:
02 May 2018 02:29 pm