राजनीति

कर्नाटक: कुमारस्वामी के इस्तीफे के बाद येदियुरप्पा बोले- सूबे में अब विकास का नया दौर शुरू होगा

Karnataka Floor Test में फेल हुई सरकार HD Kumaraswamy के नेतृत्व वाली Congress-JDS सरकार गिरी विश्वास मत के पक्ष में 99 और विरोध में 105 वोट पड़े

3 min read

नई दिल्ली। कर्नाटक में 15 दिनों से जारी सियासी संकट का अंत हो गया। Karnataka Floor Test के बाद HD Kumaraswamy सरकार विश्वासमत पर खरी नहीं उतर पाई। सूबे में 14 महीने पुरानी कुमारस्वामी की अगुवाई वाली सरकार गिर गई। सीएम की ओर से पेश किए गए विश्वास मत के पक्ष में 99 वोट पड़े जबकि विरोध में 105 वोट पड़े। कुमारस्वामी ने राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। वहीं बीजेपी विधायक दल की बैठक बुधवार को बुलाई गई है। बैठक के बाद बीजेपी विधायक राज्यपाल से मिलेंगे।

Live Updates

- बेंगलुरु के होटल के बाहर समर्थकों संग नाचते दिखे बीजेपी विधायक रेणुकाचार्य

- गुरुवार को बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

- कर्नाटक में अब विकास का नया दौर शुरू होगा- येदियुरप्पा

- मैं प्रधानमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से चर्चा करूंगा

कुमारस्वामी ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा

-बीजेपी विधायक दल की बैठक बुधवार को

-बैठक के बाद बीजेपी विधायक राज्यपाल से मिलेंगे

-गठबंधन सरकार गिरने के बाद बीएस येदियुरप्पा ने बीजेपी विधायकों के साथ सदन में विक्ट्री साइन दिखाए

पार्टी के आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई

कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार के समर्थन में वोट नहीं देने पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अपने विधायक को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। मायावती ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बीएसपी विधायक एन महेश विश्वास मत में अनुपस्थित रहे जो अनुशासनहीनता है जिसे पार्टी ने अति गंभीरता से लिया है और उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

- कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिर गई है। विश्वासमत के समर्थन सिर्फ में 99 वोट पड़े जबकि खिलाफ में 105 वोट डाले गए

- वोटिंग की कार्यवाही पूरी हुई, अब गिने जा रहे हैं वोट।

- बीजेपी के विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग की

- कर्नाटक विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग शुरु

- विधायकों की गिनती के बाद मतगणना शुरू

- स्पीकर ने मार्शल से कर्नाटक विधानसभा के दरवाजे बंद करवाए। सदन में मौजूद विधायकों को सीटों पर बैठने के लिए कहा गया।

- - सीएम एचडी कुमारस्वामी ने अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के लिए विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया

- विधानसभा में कुमारस्वामी के बाद, डी के शिवकुमार और सिद्धारमैया ने बारी-बारी बोला।

-सीएम ने सदन में अपनी सरकार द्वारा किए गए काम गिनवाए।

- कुमारस्वामी के भाषण के बाद विधानसभा में विश्वासमत के लिए वोटिंग हो सकती है।

- सीएम कुमारस्वामी ने विधानसभा में कहा कि मैं एक ऐक्सिडेंटल सीएम हूं। मैं अच्छा काम करने के लिए आया था।

- एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस अच्छा काम करने के लिए साथ आई थी।

- मैं बहुत दुखी हो गया हूं। अगर जरुरत हुआ मैं मुख्यमंत्री पद खुशी खुशी छोड़ सकता हूं।

- सियासी संकट को देखते हुए बेंगलुरु पुलिस के कमिश्नर ने मंगलवार शाम 6 बजे से अगले 48 घंटों के लिए धारा 144 लागू कर दी है। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने कहा कि शहर में आज और कल धारा 144 लागू रहेगी। सभी पब, शराब की दुकानें 25 जुलाई तक बंद रहेंगी। नियम का उल्लंघन करने वाले को दंडित किया जाएगा।

- बेंगलुरु के रेस कोर्स रोड पर बने अपार्टमेंट पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। कांग्रेस का आरोप है कि निर्दलीय विधायकों को यहीं रखा गया है।

- कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि 25 करोड़, 30 करोड़, 50 करोड़, ये पैसे कहां से आ रहे हैं? बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किया जाएगा। बागियों की राजनीतिक समाधि बनाएगी जाएगी। याद दिला दूं कि 2013 के बाद जिसे भी अयोग्य घोषित किया गया है, वह निश्चित चुनाव हारा है। एकबार फिर इस्तीफा देने वाले विधायकों के साथ भी यही होगा।

- विश्‍वासमत पर कार्यवाही के दौरान कैबिनेट मंत्री डीके शिवकुमार अपना पक्ष रखते हुए बागी विधायकों पर जमकर बरसे। उन्‍होंने कहा कि बागी विधायकों ने मेरी पीठ में चाकू घोंपा है। चिंता करने की कोई बात नहीं है। बागी विधायक बीजेपी वालों के पीठ में भी चाकू घोपेंगे।

सुप्रीम कोर्ट में फिर टली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) में एक बार फिर कर्नाटक मसले पर सुनवाई टल गई है। मंगलवार को शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता को बताया कि अभी स्पीकर चर्चा करवा रहे हैं। शाम तक वोटिंग हो सकती है। लिहाजा सुनवाई बुधवार को ही होगी।

शीर्ष अदालत में सुनवाई के दौरान कांग्रेस की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि जब याचिका दायर की गई है तो स्पीकर मतदान कैसे करा देंगें? सरकार को गिरना है आज नहीं कल ही सही।

इस पर अदालत ने कहा कि ये हम नहीं तय करेंगे कि सरकार कब गिर रही है लेकिन स्पीकर आशावादी हैं और बहस की बात कर रहे हैं।

Updated on:
24 Jul 2019 08:28 am
Published on:
23 Jul 2019 06:35 pm
Also Read
View All