कांग्रेस नेता शशि थरूर को सिर में गंभीर चोट आई है। थरूर तिरुअनंतपुरम में एक मंदिर में पूजा करने गए थे। कांगेस नेता को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर को लेकर बड़ी खबर सामने आई। शशि थरूर के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शशि थरूर सोमवार सुबह केरल के तिरुअनंतपुरम में एक मंदिर में पूजा करने गए थे। तभी पूजा के दौरान उनका पैर फिसल गया और मंदिर के फर्श पर गिर गए। इस दौरान उनके सिर में चोट आ गई। खून से लथपथ कांगेस नेता को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शशि थरूर के सिर में 6 टांके लगे हैं।
फर्श पर गिर गए और घायल हो गए
जानकारी के अनुसार शशि थरूर तुलाभरम अनुष्ठान के तहत खुद को फल और मिठाइयों को बराबर तराजू पर तौल रहे थे। इस दौरान वह फर्श पर गिर गए और घायल हो गए। आपको बता दें कि थरूर तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। थरूर इस सीट से दो बार सांसद चुने जा चुके हैं। इस बार उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के नेता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मानेम राजशेखरन से हैं।
पहली बार 2009 में चुनाव लड़े थे
आपको बता दें कि शशि थरूर तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से पहली बार 2009 में चुनाव लड़े थे। हालांकि इस बार वह यहां एक लाख वोटों का आंकड़ा भी पूरा नहीं कर पाए थे, लेकिन 2014 में उन्होंने जीत दर्ज कराई थी और वह अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी से करीब 15,000 वोटों के अंतर के साथ जीते थे।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.