राजनीति

BJP प्रत्याशी गौतम गंभीर के खिलाफ FIR दर्ज, बगैर अनुमति दिल्ली में की थी रैली

नहीं कम हो रही गौतम गंभीर की मुश्किलें अब आचार संहिता उल्लंघन का दर्ज हुआ केस दिल्ली के जंगपुरा में की थी चुनावी रैली
less than 1 minute read
• •
Apr 27, 2019
Gautam Gambhir
BJP प्रत्याशी गौतम गंभीर के खिलाफ FIR दर्ज, बगैर अनुमति दिल्ली में की थी रैली

नई दिल्ली।पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट ( Lok Sabha Election 2019 ) से बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर ( gautam gambhir ) की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। दो वोटर आईडी रखने के विवाद के बाद अब गंभीर पर आचार संहिता उल्लंघन भी एक केस दर्ज हुआ है।

बगैर अनुमति की थी रैली

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को क्रिकेट से राजनीति में आए गौतम गंभीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूर्वी दिल्ली के निर्वाचन अधिकारी के. महेश ने शनिवार को पुलिस से कहा कि शुक्रवार को जंगपुरा में अनुमति बगैर रैली आयोजित करने और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए गंभीर के खिलाफ कार्रवाई करे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि हमने दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत बीजेपी नेता गौतम गंभीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है और गैर संसदीय रपट के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

दो वोटर कार्ड रखने का पहले से चल रहा केस

इससे पहले आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने गौतम गंभीर के खिलाफ दो वोटर कार्ड रखने का मामला दर्ज कराया है। आतिशी ने बताया कि गंभीर के खिलाफ दिल्ली के दो अलग-अलग क्षेत्रों -करोल बाग और राजेंद्र नगर- से दो अलग-अलग वोटर कार्ड रखने का आपराधिक मामला दर्ज कराया है। यह शिकायत तीस हजारी अदालत में धारा 155(2) के तहत दर्ज कराई गई है, जिसमें मामले की पुलिस जांच की मांग की गई है।

Updated on:
27 Apr 2019 04:58 pm
Published on:
27 Apr 2019 04:58 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : ‘नरेन्द्र मोदी का यह भाषण सभी सुनें’, गहलोत बोले- तब वह लोकतंत्र था और आज वही मांग अराजकता हो गई?

Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय : अशोक गहलोत

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश