राजनीति

नीतीश कुमार का बयान, किसी पार्टी की इतनी औकात नहीं कि खत्म कर दे आरक्षण

आरक्षण के मुद्दे पर नीतीश कुमार का बड़ा बयान विपक्ष पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप लालू ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया: नीतीश
2 min read
• •
May 10, 2019
Nitish Kumar
नीतीश कुमार का बयान, किसी पार्टी की इतनी औकात नहीं कि खत्म कर दे आरक्षण

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में आरक्षण को लेकर चल रही बयानबाजी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी टिप्णी की है। बक्सर के धनसोई की चुनावी सभा में नीतीश ने कहा कि विपक्षी दल आरक्षण को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं और किसी भी राजनीतिक दल में इतनी औकात नहीं कि वह संविधान के मुताबिक मिले आरक्षण को खत्म कर दे।

विपक्ष के पास मुद्दा नहीं: नीतीश

जेडीयू चीफ नीतीश कुमार ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि हमारे रहते दलित, महादलित, अल्पसंख्यक, अति पिछड़ों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को समाप्त करने की किसी भी राजनीतिक दल की औकात नहीं है। उन्होंने कहा कि आज वोट के लिए विपक्षी दल इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

लालू ने सिर्फ लूटने का काम किया: नीतीश

सूबे के मुखिया ने विरोधी आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद को भी बिहार में 15 साल सरकार चलाने का मौका मिला था, लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया गया। इन लोगों ने केवल लूटने का काम किया। अदालत ने लालू प्रसाद को चारा घोटाले में सजा दी है। अब ये लोग बोल रहे हैं कि उन्हें फंसा दिया गया है।

'मोदी ने बढ़ाया भारत का मान'

नीतीश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में देश का सम्मान बढ़ा है। बिहार में आज गांव-गांव तक बिजली पहुचं गई है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, यही कारण है कि वे लोगों को बरगलाने में जुटे हुए हैं। बक्सर में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होना है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
10 May 2019 10:21 pm
Published on:
10 May 2019 10:21 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : ‘नरेन्द्र मोदी का यह भाषण सभी सुनें’, गहलोत बोले- तब वह लोकतंत्र था और आज वही मांग अराजकता हो गई?

Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय : अशोक गहलोत

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश