राजनीति

राहुल गांधी पर पंकजा मुंडे का विवादित बयान, कहा- इनके गले में बांध दो बम

महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के बिगड़े बोल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान 'कोई भी खड़े होकर मोदी सरकार पर उठा दे रहा सवाल'
less than 1 minute read
Pankaja munde
राहुल गांधी पर पंकजा मुंडे का विवादित बयान, कहा- इनके गले में बांध दो बम

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) में प्रचार और विरोधियों पर हमले में राजनेताओं के बयान का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। अब महाराष्ट्र सरकार की मंत्री और बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ( Pankaja Munde ) के बोल बिगड़े हैं। सर्जिकल स्ट्राइक ( surgical strike ) को लेकर मुंडे ने कहा कि इस ऑपरेशन का सबूत मांगने वाले राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) के गले में बम बांधकर दूसरे देश भेज देना चाहिए।

पंकजा मुंडे ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के जालना में बीजेपी सरकार की मंत्री ने कहा 'हमने अपने सैनिकों पर कायराना हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक किया। अब कुछ पूछते हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक कहां हुआ? मेरा कहना है कि हमें राहुल गांधी के गले में बम बांध देना चाहिए था और उन्हें किसी दूसरे देश भेज देना चाहिए था। तब उनको समझ में आता कि सर्जिकल स्ट्राइक हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि आजकल कोई भी खड़ा होता है और मोदी सरकार पर सवाल उठाने लगता है।.... ऐसे लोगों को बम से बांधकर हेलिकॉप्टर से नीचे फेंक देना चाहिए।'

2016 में हुआ था सर्जिकल स्ट्राइक

बता दें कि 2016 में जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना के कैंप पर आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सीमा पार कर पीओके में एक सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। इस ऑपरेशन में सेना ने आतंकियों के लॉन्चिंग पैड को तबाह कर दिया था।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
22 Apr 2019 07:12 pm
Published on:
22 Apr 2019 07:06 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : ‘नरेन्द्र मोदी का यह भाषण सभी सुनें’, गहलोत बोले- तब वह लोकतंत्र था और आज वही मांग अराजकता हो गई?

Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय : अशोक गहलोत

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश