राजनीति

योगी का राहुल गांधी पर वार, शहजादा फेल हुआ तो शहजादी लेकर आ गई कांग्रेस

दिल्ली के दंगल में कूदे योगी आदित्यनाथ राहुल, प्रियंका और केजरीवाल पर साधा निशाना बोले- गौमत गंभीर के लिए ओपनिंग करने आया
2 min read
• •
May 07, 2019
Yogi Adityanath
योगी का राहुल गांधी पर वार, शहजादा फेल हुआ तो शहजादी आ गई कांग्रेस

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) मंगलवार को राजधानी दिल्ली में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने निकल चुके हैं। इसी कड़ी में उन्होंने पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के उम्मीदवार गौतम गंभीर ( Gautam Gambhir ) के लिए मंडावली में एक चुनावी सभा की। योगी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ), सीएम अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) पर एक एक कर हमला बोला। उन्होंने राहुल-प्रियंका को जहां 'शहजादा-शहजादी' कहा तो सीएम केजरीवाल को धरना देने वाला बताया।

बच्चों को गाली देना सिखा रही शहजादी: योगी

योगी ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरफ फेल हो गई है। शहजादा भी फेल हो गया इसलिए वो शहजादी को लेकर आए। उन्होंने अमेठी में बच्चों द्वारा पीएम के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि शहजादी अमेठी में मासूम बच्चों को गाली देना सिखा रही थीं। ये गालियां इटली जाकर सिखाओ।

केजरीवाल पर योगी का वार

केजरीवाल को आढ़े हाथों लेते हुए योगी ने कहा कि मुझे आश्चर्य होता है की दिल्ली की मुख्यमंत्री विकास के लिए मुख्यमंत्री बने हैं या धरना प्रदर्शन के लिए। दिल्ली देश की केंद्रीय राजधानी है और यहां का विकास केंद्र के साथ मिलकर करना होता है लेकिन दिल्ली की सरकार को दिल्ली के विकास से कोई मतलब ही नहीं है।

'मसूद का होगा ओसामा जैसा हाल'

योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय दबाव बना कर अभी मसूद अजहर पर वैश्विक बैन लगवाया। और आप देखिएगा उसका भी वही हाल होगा जो ओसामा का हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार का जो देश भर में भाव है उस भाव के साथ आपको जोड़ने के लिए आज मैं आपके बीच आया हूं। गौमत गंभीर क्रिकेट में ओपनिंग करते थे और मैं यहां दिल्ली में इनकी जीत की ओपनिंग करने आया हूं।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
07 May 2019 04:49 pm
Published on:
07 May 2019 04:26 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : ‘नरेन्द्र मोदी का यह भाषण सभी सुनें’, गहलोत बोले- तब वह लोकतंत्र था और आज वही मांग अराजकता हो गई?

Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : ‘कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी निंदनीय’, अशोक गहलोत ने कहा- लोकतंत्र पर है सीधा हमला

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश