राहुल की बात सुन लोगों ने जमकर तालियां बजाईं तो उन्होंने आगे कहा कि देखने वाली भीड़ इस देश के लोग थे। नरेंद्र मोदी के कोच लालकृष्ण आडवाणी और नितिन गडकरी सहित समूची टीम भी मौजूद थी। उसके बाद देश ने कहा, ठीक है, यह बॉक्सर गरीबी से लड़ेगा, किसानों की समस्याओं को हल करेगा, भ्रष्टाचार खत्म करेगा और लोगों के खाते में 15 लाख रुपये डलवाने के लिए लड़ेगा। पहली चीज इन्होंने यह की, कि कोच की तरफ देखा और आडवाणी जी के चेहरे पर मुक्का मारा। आडवाणी जी सदमे में हैं। इसके बाद वह धड़..धड़..धड़... एक के बाद एक मुक्का मारते चल गए गडकरी जी पर, अरुण जेटली जी पर। लोग देख रहे हैं। वह इसके बाद रिंग से नीचे कूद गए। लोगों ने सवाल किया कि वह रिंग से क्यों भाग गए, वह समस्याओं से लड़े कहां।