दिल्ली के लिए आप ने घोषणापत्र जारी किया। सातों सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही आप दिल्ली में 12 मई को होना है मतदान
नई दिल्ली।आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणा पत्र गुरुवार को जारी कर दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉंफ्रेंस बुलाकर घोषणा पत्र और पार्टी के एजेंडों की जानकारी दी। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव भारत को बचाने का चुनाव है। उन्होंनें भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दल पाकिस्तान के एजेंडे पर काम कर रहा है। पाकिस्तान भी चाहता है कि भारत के टुकड़े—टुकड़े हो जाएं।
केजरीवाल ने कहा कि उनकी लड़ाई दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की है। लोकसभा चुनाव के परिणाम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी राजनीतिक दल को बहुमत नहीं मिलने वाला। ऐसी स्थिति में उन्होंने मोदी और शाह के अलावा किसी को भी अपनी पार्टी का समर्थन देने की बात कही। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे है। हालांकि लंबे समय तक उसका कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन दोनों दलों के बीच बात नहीं बन पाई। जिसके चलते दोनों ही पार्टियों ने अपने—अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.