अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर फंसे आजम खान राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, भेजा नोटिस। यूपी की रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे आजम और जयाप्रदा
नई दिल्ली। अभिनेत्री जयाप्रदा (Jaya prada) के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान (Azam Khan) फंसते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने आजम के बयान का संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने सपा नेता के इस बयान को शर्मनाक बताया है और नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। आपको बता दें कि जयाप्रदा उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं, जबकि आजम खान इस सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। अब चूंकि जयाप्रदा सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं हैं, ऐसे में दोनों के बीच के बीच जुबानी जंग का सिलसिला जारी है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आजम खान की टिप्पणी को ‘बेहद शर्मनाक' बताया है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग की ओर से सपा नेता को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। रेखा शर्मा ने कहा कि महिला आयोग चुनाव आयोग से सपा नेता के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाने की भी अपील करेगा। आपको बता दें कि रेखा शर्मा ने आजम खान के बयान पर यह प्रतिक्रिया एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया के रूप में दी।
आपको बता दें कि सपा नेता आजम की आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि रामपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आजम खान बोल रहे हैं 'रामपुर वालों, उत्तर प्रदेश वालों, हिंदुस्तान वालों! उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लग गए। जबकि वह तो केवल 17 दिन में सबकुछ जान गए थे कि इनके नीचे का जो अंडरवियर है वह भी खाकी रंग का है'। हालांकि आजम खान ने सीधे तौर पर जयाप्रदा का नाम नहीं लिया है। लेकिन इसको जयाप्रदा से जोड़कर देखा जा रहा है।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.