राजनीति

किताबी दुनिया में हिट, राजनीति में भी फिट, कुछ ऐसा है प्रियंका चतुर्वेदी का सफर

कांग्रेस से ही की थी करियर की शुरुआत दस साल बाद छोड़ी पार्टी अब थामा शिवसेना का हाथ
2 min read
Priyanka chaturvedi
किताबी दुनिया में हिट, राजनीति में भी फिट, कुछ ऐसा रहा है प्रियंका चतुर्वेदी का सफर

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और प्रवक्ता प्रियंक चतुर्वेदी ( Priyanka Chaturvedi ) ने अपने आत्मसम्मान का हवाला देते हुए शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनका आरोप था कि पार्टी में महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले नेताओं के तरजीह दी जा रही है। इस्तीफे के साथ ही उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को एक चिट्ठी भी लिखी है। प्रियंका ने अपने ट्विटर अकॉउंट के बायो से 'कांग्रेस प्रवक्ता' भी हटा लिया है। साथ ही इस्तीफे के बाद उन्होंने शिवसेना का हाथ भी थाम लिया है। इस रिपोर्ट में हम आपको उनके राजनीतिक सफर के बारे में बताने जा रहे हैं।

किताबों की दुनिया से प्रियंका का वास्ता

उत्तर प्रदेश के एक परिवार से संबंधित प्रियंका चतुर्वेदी का जन्म 19 नवंबर 1979 को मुंबई में हुआ। प्रारंभिक से लेकर स्नातक डिग्री मुंबई से लेने वाली प्रियंका एक बेहतरीन ब्लॉगर हैं। उनके ब्लॉग का नाम किताबों पर रिव्यू लिखने वाले भारत के टॉप टेन ब्लॉग्स में शुमार है। प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत मीडिया पीआर और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी एमपॉवर कंसल्टेंट्स से की थी, यहां वह बतौर डायरेक्टर कार्यरत थीं। प्रियंका गरीब बच्चों की शिक्षा में मददगार एक चैरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी भी हैं। इस ट्रस्ट के अंतर्गत 200 से ज्यादा गरीब बच्चों की शिक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा जाता है।

दस साल पहले की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत

अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत प्रियंका ने 2010 में कांग्रेस के साथ ही की। इसके दो साल बाद साल 2012 में पार्टी ने उन्हें उत्तर-पश्चिमी मुंबई के भारतीय युवा कांग्रेस का जनरल सेक्रेटरी बनाया। सोशल मीडिया पर पार्टी और उसकी नीतियों का लगातार बचाव करने के कारण पार्टी ने 2013 में उन्हें अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया। इस पद पर रहते हुए प्रियंका कांग्रेस के लिए अक्सर बड़े-बड़े टीवी चैनलों की डिबेट में मोर्चा थामते हुए देखी जाती रही हैं। पार्टी में प्रियंका रणदीप सुरजेवाला द्वारा नेतृत्व किए जाने वाले संचार विभाग की सदस्य भी रही हैं।

प्रियंका की उपलब्धियां

UK हाईकमिशन और कॉमनवेल्थ पारलियामेंट्री एसोसिएशन लंदन की ओर से 2015 में चुने गए डेलिगेशन में प्रियंका का नाम शामिल था। यहां प्रियंका ने लंदन के लोकतंत्र की स्टडी की। साल 2016 में टॉप 10 भारतीय महिला राजनेताओं की लिस्ट में भी प्रियंका का नाम था।

Updated on:
19 Apr 2019 04:24 pm
Published on:
19 Apr 2019 04:24 pm