राजनीति

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज: क्या आपने माल्या, मेहुल और नीरव मोदी को गेहूं उगाते देखा है

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा मोदी जिस तरह किसानों का अपमान कर रहे हैं देश का का किसान उसे सहन नहीं करेगा।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2018, 6:33 PM IST
modi

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीखा हमला बोला है। पीएम के भाषण का वीडियो शेयर करते हुए राहुल ने कहा कि वह देश के किसानों का अपमान कर रहे हैं। वह उनकी खून पसीने की कमाई को काला धन बता रहे हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी करके किसान की कमाई को अपने उद्योगपति मित्रों पर लुटाया है और अब किसान की कमाई को काला धन बताकर उन्हें अपमानित कर रहे हैं।

मोदी जी किसान का अपमान मत करो: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा मोदी जिस तरह किसानों का अपमान कर रहे हैं देश का का किसान उसे सहन नहीं करेगा। गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि क्या आपने माल्या,‘मेहुल भाई‘, नीरव मोदी को गेहूं उगाते देखा है? मोदी जी किसान का अपमान मत करो। पहले आपने नोटबंदी करके किसान का पैसा बटोरकर सूट-बूट वाले मित्रों को देने का घोटाला किया। अब कह रहे हो कि किसान का वो पैसा काला धन था। किसान का ये अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।

नोटबंदी की वजह से कांग्रेस को पीड़ा: नरेंद्र मोदी

बता दें कि शुक्रवार को राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के सागर में एक जनसभा में राहुल गांधी ने नोटबंदी को देश के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला बताया। इसके बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा की एक चुनावी सभा में पीएम मोदी ने कहा कि इनकी (कांग्रेस) पीड़ा का कारण भी यही है कि चार पीढ़ी से जो जमा किया है। कोई नोटों को बिस्तार के नीचे दबाकर सोते था, कोई बोरे में नोटों को भरकर रखता था, कोई गेंहू के बड़े-बड़े बर्तनों में नोट रखकर ऊपर गेंहू रख देता था। मोदी नोटबंदी करके सब के पैसों को बैंक में ले आया। ये पैसे आपके हैं और इसलिए शौचालय बन रहे हैं, घर बन रहे हैं, गांव की सड़क बन रही है, किसान को पानी पहुंच रहा है।

Published on: