26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीतापुर
यूपी में नाम बदलने की परम्परा पहुंची इस जिले, अब बदल दिया गया यहां का नाम
Play video

यूपी में नाम बदलने की परम्परा पहुंची इस जिले, अब बदल दिया गया यहां का नाम

वकीलों और पुलिस के बीच रार थमने का नाम नहीं ले रहा हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 17 Nov 2018, 6:24 PM IST

सीतापर. वकीलों और पुलिस के बीच रार थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। वहीं दूसरी और सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा नाम बदलने का सिलसिला शुरू हुआ था। आज यह सिलसिला सीतापुर जनपद तक पहुँच गया हैं। सीतापुर जिला प्रशासन ने विवादित सीतापुर क्लब के नाम को बदलकर ऑफिसर्स हॉस्टल कर दिया हैं और एक नया बोर्ड ऑफिसर्स हॉस्टल के नाम से लगा दिया है।

इसलिए बदला नाम-

जिला प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व अवैध कब्जे को लेकर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया था। इसी दौरान वकीलों के संरक्षण में चल रहे सीतापुर क्लब को प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर उसके परिसर में बने होटल को अवैध करार देते हुए उसे अतिक्रमण अभियान में गिरा दिया था। जिला प्रशासन ने सीतापुर क्लब को अपने कब्जे में लेकर आज क्लब का नाम बदलने का कार्य किया है। जिला प्रशासन का कहना है कि पहले वह अवैध कब्जे के रूप में चल रहा था और अब प्रशासन ने उसे अपने कब्जे में ले लिया हैं। अब यहां प्रशासन के कार्य किए जाएंगे। इसलिए इसका नाम बदलने का कार्य का निर्णय लिया गया है।