केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक बयान पर तंज कसा है।
नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक बयान पर तंज कसा है। जेटली ने राहुल गांधी के कोका कोला वाले बयान पर तंज कसते हुए एक लेख लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी इस देश को 'रिडिस्कवरी ऑफ कोका कोला' देंगे।
क्या कांग्रेस विचारधाराहीन होती जा रही है? जेटली
आपको बता दें कि अरूण जेटली ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दो दिन पहले राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया था जिसमें वे मौजूद लोगों को उन्होंने अपना ओबीसी समर्थक बताया था। इस सभा में राहुल गांधी ने शिकंजी वाले, ढ़ाबे वाले के उद्यमिता कौशल पर बात की थी। हालांकि तथ्य यह है कि उन्होंने जो कुछ भी कहा वह गलत था। जेटली ने आगे लिखा कि 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ लिखने वाले का परपोता अपनी सभी गलत जानकारियों के आधार पर एक दिन इस देश को अपना सर्वश्रेष्ठ कार्य 'रीडिस्कवरी ऑफ कोका कोला’ देंगे। आपको बता दें कि अरूण जेटली ने अपने लेख का शीर्षक 'क्या कांग्रेस विचारधारहीन बन रही है? क्या मोदी विरोध ही एक मात्र विचारधारा है?’ दिया है। जेटली ने अपने लेख में राहुल गांधी से सवाल पूछा कि क्या कांग्रेस अपनी विचारधारा को पीछे छोड़ते जा रही है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले यूपीए के दौरान वित्त मंत्री रहे पी. चिदंबरम ने दावा किया था कि पकौड़ा तलना कोई रोजगार नहीं है। जेटली ने कहा कि ऐसा लगता है कि अपने सभी सहयोगियों में से सबसे ज्यादा दिमाग रखने वाले चिदंबरम शायद अपने जमाने में मुद्रा योजना जिसकी मदद से कमजोर लोगों को करोड़ों का लोन दिया गया उसे बेअसर करना चाह रहे थे। आगे अपने लेख में जेटली ने खई महत्वपूर्ण बातों को जिक्र करते हुए राहुल गांधी को घेरने का प्रयास किया है। शिक्षा और रोजगार के संबंध में उन्होंने कई आंकड़े पेश किए हैं और राहुल गांधी से सवाल पूछा है। एक जवाब में जेटली लिखते हैं कि देश में दो सौ से अधिक आईआईटी होनी चाहिए लेकिन यूपीए सरकार ने अपने शासन में क्या किया, कुछ भी नहीं। देश में एनडीए की सरकार ने आईआईटी नेटवर्क बनाने का काम किया है।