राजनीति

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा Bankipur Seat से पीछे, BJP के नितिन नवीन आगे

HIGHLIGHTS बांकीपुर सीट ( Bankipur Seat ) पर मतगणना शुरू हो चुकी है और यहां से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे लव सिन्हा ( Luv Sinha ) पीछे चल रहे हैं।

less than 1 minute read
Nov 10, 2020
Luv Sinha
Shatrughan Sinha's son Luv Sinha is behind, BJP's Nitin Naveen leads

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 ( Bihar Election 2020 ) के परिणाम सामने आने शुरू हो गए हैं और कई दिग्गजों के किस्मत का फैसला कुछ ही घंटों में होने वाला है।

बांकीपुर सीट ( Bankipur Seat ) पर मतगणना शुरू हो चुकी है और यहां से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे लव सिन्हा ( Luv Sinha ) पीछे चल रहे हैं। लव सिन्हा ने तीन बार के विधायक व भाजपा नेता नितिन नवीन का सामना कर रहे हैैं।

भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा विधायक नितिन नवीन फिलहाल आगे चल रहे हैं। अभिनेता से नेता बने लव सिन्हा भाजपा बागी शत्रुघन सिन्हा के बेटे हैं। लव सिन्हा ने कांग्रेस से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक शुरुआत की।

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र का एक हिस्सा है। इस लोकसभा सीट पर 2009 और 2014 में शत्रुघ्न सिन्हां भाजपा से दो बार सांसद चुने गए थे।

Updated on:
10 Nov 2020 09:45 am
Published on:
10 Nov 2020 09:41 am