आजम-जयाप्रदा विवाद में आगे आईं सुषमा स्वराज मुलायम सिंह को दी चुप्पी न साधने की हिदायत आजम खान के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
नई दिल्ली। अभिनेत्री और उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से भाजपा की उम्मीदवार जयाप्रदा पर आजम खान की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद देश का सियासी महौल गरमा गया है। जयाप्रदा के समर्थन में उतरीं विदेश मंत्री सुषमा ने आजम खान और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। सुषमा स्वराज ने महाभारत का हवाला देते हुए मुलायम सिंह को चुप न रहने की हिदायत दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा 'रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा है, ऐसे में मुलायम सिंह मौन साधने की गलती ना करें'। आपको बता दें कि जयाप्रदा पर टिप्प्णी कर विवादों में घिरे आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, वहीं महिला आयोग ने भी उनको खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
दरअसल, आजम खान की जयाप्रदा पर टिप्पणी से भड़की सुषमा स्वराज ने सोमवार सुबह ट्वीट कर मुलायम सिंह से आगे आने की अपील की। उन्होंने लिखा कि मुलायम भाई, आप समाजवादी पार्टी के पितामह हैं और आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा है। इसलिए आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती ना करें। वहीं, आजम खां ने उन पर लगाए जा रहे आरोपों से पल्ला झाड़ा है। आजम ने कहा कि उन्होंने अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया है। ऐसे में अगर यह सिद्ध हो जाए कि उन्होंने किसी का नाम लेकर उस पर टिप्पणी की है तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।
वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आजम खान की टिप्पणी को ‘बेहद शर्मनाक' बताया है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग की ओर से सपा नेता को कारण बताओ नोटिस भेजा जा रहा है। रेखा शर्मा ने कहा कि महिला आयोग चुनाव आयोग से सपा नेता के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाने की भी अपील करेगा। आपको बता दें कि रेखा शर्मा ने आजम खान के बयान पर यह प्रतिक्रिया एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया के रूप में दी।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.