राजनीति

क्या West Bengal में लगने जा रहा राष्ट्रपति शासन? जानें क्या बोले Amit Shah

Bihar Assembly Election के साथ ही West Bengal को लेकर एक बार देश में सियासी हलचल तेज हो गई सियासी गलियारों में चर्चा है कि केंद्र सरकार जल्द ही West Bengal में राष्ट्रपति शासन लगा सकती है
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2020, 9:43 PM IST
क्या West Bengal में लगने जा रहा राष्ट्रपति शासन? जानें क्या बोले Amit Shah
क्या West Bengal में लगने जा रहा राष्ट्रपति शासन? जानें क्या बोले Amit Shah

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( bihar assembly election ) के साथ ही पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) को लेकर एक बार देश में सियासी हलचल तेज हो गई है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि केंद्र सरकार जल्द ही पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन ( President's rule in West Bengal ) लगा सकती है। केंद्रीय गृहमंत्री (Union Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को कहा कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Governor Jagdeep Dhankhar) की रिपोर्ट और संविधान के दायरे में ही पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन (President's Rule in West Bengal) लागू किए जानें संबंधी कोई फैसला लिया जाएगा। एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लॉ एंड आॅर्डर जैसा कुछ नहीं बचा है।

पश्चिम बंगाल में में राष्ट्रपति शासन?

वहीं, पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की बात पर अमित शाह ने कहा कि हमें इसके लिए भारतीय संविधान (Indian Constitution) और गर्वनर की रिपोर्ट पर विचार करना होगा। आपको बता दें कि अमित शाह का यह बयान भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) और बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल में में राष्ट्रपति शासन (President’s Rule) की मांग की थी। अमित शाह ने कहा कि राजनीतिक नेताओं (political leaders) के तौर पर इस मुद्दे पर उनका रुख तार्किक रूप से सही है।

पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

अमित शाह ने कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। राजनीतिक रंजिश के चलते विपक्षी नेताओं की हत्या की जा रही है। भ्रष्टाचार अपने पूर चरम पर है। हर जगह बम बनाने की फैक्ट्रियां खुली हुई हैं। जबकि ऐसी स्थिति दूसरे राज्यों में नहीं हैं।

Updated on:
18 Oct 2020, 9:43 PM IST
Published on: